चीन होगा चारों खाने चित! भारत में लग सकता है चीनी सीसीटीवी कैमरों पर बैन, जानें क्यों लिया यह फैसला

Updated on 28-09-2024 01:23 PM
नई दिल्ली: लेबनान में हाल ही में हुए पेजर और वॉकी-टॉकी में विस्फोट के बाद भारत सरकार भी अलर्ट हो गई है। देश में काफी संख्या में चीनी सीसीटीवी लगे हैं। इन सीसीटीवी कैमरों को लेकर सरकार ने एक आदेश जारी किया है। सरकार ने सीसीटीवी बेचने वाले चाइनीज विक्रेताओं को देश से बाहर करने की बात कही थी। हमारे सहयोगी इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार केंद्र सरकार अपने आदेश को तुरंत लागू करने पर विचार कर रही है। ऐसा होने पर यह चीन के लिए बड़ा झटका होगा।

सरकार के इस कदम से स्थानीय कंपनियों को फायदा मिलने की संभावना है। सीसीटीवी कैमरों पर सरकार की नीति 8 अक्टूबर को लागू होने की संभावना है। इस नीति के लागू होने के बाद सभी चीनी कंपनियां और विक्रेता इस सेक्टर से बाहर हो जाएंगे। इसके बाद इस सेक्टर में भारतीय कंपनियों को मौका मिलने की संभावना है।

सरकार की नजर सुरक्षा पर

लेबनान में हुए विस्फोटों के बाद भारत ने भी सुरक्षा पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। सीसीटीवी मामले में सरकार ने इस साल मार्च और अप्रैल में गैजेट नोटिफिकेशन जारी किया था। हालांकि लेबनान में विस्फोटों के बाद इसमें सरकार ने तेजी दिखाई है। सरकार सीसीटीवी कैमरों पर दिशानिर्देशों के कार्यान्वयन को तेज करने के लिए तैयार है। उन्हीं कंपनियों को भारत में इन्हें बेचने की इजाजत मिलेगी जिन पर भरोसा होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.