गलवान में चीन को मिला था गहरा घाव, CPC की बैठक से पहले दिखाया वीडियो

Updated on 17-10-2022 04:58 PM

 नई दिल्ली
 
चीन में सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी चाइना की सबसे अहम बैठक बीजिंग में शुरू हो गई है। इस मौके पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लंबी-चौड़ी रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। यह भी लगभग तय ही है कि जिनपिंग अभी चीन की सत्ता पर काबिज रहेंगे। ग्रेट हॉल में बैठक शुरू होने से पहले ही गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प की क्लिप भी दिखाई गई। इसीसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चीन अपनी विस्तारवादी नीति और भारत की रणनीति को कितना तवज्जो देता है और आने वाले समय में उसकी क्या पॉलिसी होगी।

इस बड़ी बैठक में पीपल्स लिबरेशन आर्मी 304 सैन्य अधिकारियों को बुलाया गया था। उन्हीं में की फाबाओ भी शामिल थे। बैठक में कुल 2300 लोग बुलाए गए थे। की फाबाओ पीएलए में रेजिमेंट कमांडर हैं। ग्रेट हॉल में चीनी सरकार की उपलब्धियों को बताने वाला जो वीडियो चलाया गया उसमें यह भी दिखाया गया कि फाबाओ भारतीय सैनिकों की तरफ दौड़ रहे हैं। यह वीडियो 15 जून 2020 का है।

भारत-चीन सीमा विवाद का जिक्र
फाबाओ उन चीनी सैनकों में से थे जो इस झड़प में घायल हो गए थ। दिखाई गई क्लिप पीएलए के सोर्स से ही थी। गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया था। शी जिनपिंग के भाषण से पहले जो वीडियो दिखाया गया उसमें इस क्लिप को जगह  दी गई। शी जिनपिंग ने संकेत में भारत और चीन की सीमा विवाद का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा, हम लगातार अपने सैनिकों की तैनाती बढ़ाएंगे जिससे कि सुरक्षा मजबूत की जा सके और विवादों से निपटा जा सके। साथ ही स्थानीय युद्धों में जीत हासिल की जा सके।
 
फाबाओ को हीरो मानता है चीन
हालांकि शी ने स्थानीय युद्ध का ही जिक्र किया, किसी भी देश का नाम नहीं लिया। झड़प में घायल होने के बाद फाबाओ को चीन ने बड़ा ओहदा भी दिया और भारत के खिलाफ रणनीति बनाने वाली टीम में बड़ी जिम्मेदारी दे दी। चीन ने फाबाओ को 2022 विंटर ओलंपिक में ओपनिंग और क्लोजिंग सिरेमनी में मसाल थमाने की घोषणा की थी। इसी के बाद भारत ने ओपनिंग और क्लोजिंग सिरेमनी का बहिष्कार करने की घोषणा कर दी थी। बीजिंग गेम्स के लिए 1200 लोगों ने मसाल थामी थी जिनमें से की फाबाओ एक थे।

गलवान घाटी की झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए थे। वहीं चीन के भी चार सैनिक मारे गए थे। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि चीन ऐसे समारोह में भी राजनीति कर रहा है। पीएलए और पीएपी की 25 इलेक्टोरल यूनिट से की का नाम इस बैठक के लिए चुना गा था। चीन की न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस बैठक में शामिल होने के लिए सीपीसी का सदस्य होना जरूरी है। इसके अलावा भी कई कई पैमाने होते हैं जिनपर खरा उतरना जरूरी होता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.