अफ्रीका के 13 देशों में मिलिट्री बेस खोलने की तैयारी में चीन, जिनपिंग का खतरनाक प्लान जान लीजिए

Updated on 11-02-2023 06:54 PM
बीजिंग: अफ्रीकी देशों को कर्ज से पाटने के बाद चीन अब उन्हें अपना आर्थिक गुलाम बनाने की तैयारी में है। शी जिनपिंग ने 13 अफ्रीकी देशों की पहचान की है, जहां चीन अपना मिलिट्री बेस खोल सकता है। जिबूती में चीन पहले से ही अपना ओवरसीज मिलिट्री बेस ऑपरेट कर रहा है। चीन का दावा है कि जिबूती वाले बेस सिर्फ लॉजिस्टिक जरूरतों के लिए है, हालांकि पिछले साल वहां चीनी नौसेना के युद्धपोतों की तैनाती ने पूरी दुनिया के कान खड़े कर दिए थे। चीन ने अभी तक 40 नेवल टास्क फोर्स को नियुक्त किया है। इस फोर्स ने 7000 से अधिक चीनी और विदेशी जहाजों को एस्कॉर्ट किया है। इसी की आड़ में चीन अफ्रीकी देशों में लगातार अपनी सैन्य उपस्थिति को बढ़ाता जा रहा है।

13 अफ्रीकी देशों में मिलिट्री बेस खोलने की तैयारी में चीन


2021 की अपनी रिपोर्ट में अमेरिकी रक्षा विभाग ने कहा था कि चीन ने अफ्रीका में अपनी सैन्य उपस्थिति को बढ़ाने के लिए गोला, केन्या, सेशेल्स, नामीबिया और तंजानिया जैसे 13 अफ्रीकी देशों में मिलिट्री बेस खोलने पर विचार कर रहा है। चीन ने अफ्रीका में कम से कम 46 बंदरगाह या तो बनाए हैं या उन्हें वित्त पोषित किया है या वर्तमान में उन्हें चीन के सरकारी स्वामित्व वाले शिपर्स संचालित करते हैं। चीन ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मोजाम्बिक के बीरा में एक नौसैनिक अड्डे को विकसित किया है। इस बंदरगाह ने चीन को मोजाम्बिक के साथ-साथ जाम्बिया और जिम्मबाब्वे के साथ व्यापार करने में मदद की है। चीन मोजाम्बिक के मापुटो प्रांत के काटेम्बे क्षेत्र में सैन्य अड्डा स्थापित करने की भी संभावना तलाश रहा है।

इक्वेटोरियल गिनी बना चीन का पसंदीदा देश


चीन अफ्रीका के पश्चिमी तट पर स्थित देश इक्वेटोरियल गिनी में भी मिलिट्री बेस बनाने पर विचार कर रहा है। इक्वेटोरियल गिनी चीनी निर्यात के लिए एक महत्वपूर्ण देश साबित हो सकता है। हाल के वर्षों में चीन का इक्वेटोरियल गिनी पर कर्ज उसके सकल घरेलू उत्पाद का 49.7 फीसदी पहुंच गया है। इक्वेटोरियल गिनी कोरोना महामारी के दौरान चीनी टीके प्राप्त करने वाला पहला अफ्रीकी देश था। चीन इक्वेटोरियल गिनी में एयरफोर्स बेस की संभावना पर भी विचार कर रहा है। इस देश के पास भारी-भरकम मालवाहक विमानों का समर्थन करने में सक्षम तीन हवाई क्षेत्र भी हैं, जिनमें से एक बाटा बंदरगाह के पास स्थित है। इसके अलावा, बाटा और मालाबो में गहरे पानी के बंदरगाहों को चीनी नौसेना के युद्धपोतों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

अटलांटिक तट पर नौसैनिक अड्डा बनाने की है तैयारी


2006 में चीन के आयात-निर्यात बैंक ने बाटा बंदरगाह के प्रारंभिक निर्माण को वित्त पोषित किया था। इस बंदरगाह को चीन की सरकारी कंपनी चाइना कम्युनिकेशंस कंस्ट्रक्शन कंपनी की फर्स्ट हार्बर इंजीनियरिंग कंपनी ने 2014 में बनाया था। बाद में इस बंदरगाह को चीन की ही दूसरी सरकारी कंपनी द चाइना रोड एंड ब्रिज कॉर्प ने अपग्रेड किया था।

तंजानिया और मोजाम्बिक पर भी चीन की नजर


चीन अफ्रीका के पूर्वी तट के साथ-साथ तंजानिया के बागमायो बंदरगाह के डेवलपमेंट वर्क को फिर से शुरू करने का इच्छुक है। इसके लिए चीन ने 1.3 बिलियन डॉलर का कर्ज जारी किया है। अगर चीन मोजाम्बिक और इक्वेटोरियल गिनी में नौसैनिक अड्डों की स्थापना में सफल होता है तो इस बात की पूरी संभावना है कि कुछ और अफ्रीकी बंदरगाहों को नौसैनिक अड्डों में परिवर्तित किया जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.