ताइवान पर हमले की तैयारी में चीन... आखिर क्यों मची है देश में सोने की लूट?

Updated on 25-04-2024 01:23 PM
नई दिल्ली: सोने की कीमत रेकॉर्ड स्तर पर है लेकिन इसके बावजूद चीन में सरकार और आम लोग जमकर सोना खरीद रहे हैं। चीन में गोल्ड ट्रेडिंग वॉल्यूम पिछले साल के एवरेज के मुकाबले 400% बढ़ गया है। पिछले हफ्ते शंघाई फ्यूचर्स एक्सचेंज पर ट्रेडिंग के पीक टाइम पर गोल्ड में ट्रेडिंग एक्टिविटी 13 लाख लॉट पहुंच गई थी। यह स्थिति तब है जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत 2,400 डॉलर प्रति ओंस के पार निकल चुकी है। पिछले साल चीन के सेंट्रल बैंक ने 225 टन से अधिक सोना खरीदा। साथ ही चीन के लोगों में भी सोना खरीदने की होड़ मची है। इस कारण सोने की कीमत में काफी तेजी दिखी है। पिछले साल अक्टूबर से सोने की कीमत में 30% तेजी आई है। सवाल यह है कि आखिर चीन में सोने की लूट क्यों मची है?

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन का सेंट्रल बैंक तेजी से अपना गोल्ड रिजर्व बढ़ा रहा है। चीन के गोल्ड रिजर्व में मार्च में लगातार 17वें महीने तेजी आई है। सेंट्रल बैंक के साथ-साथ चीन के लोग भी जमकर सोना खरीद रहे हैं। चीन दुनिया में सोने का सबसे बड़ा खरीदार है। सोने की कीमत में तेजी के बावजूद वहां के लोग जमकर कॉइन, बार और जूलरी खरीदने में लगे हैं। देश की इकॉनमी कई मोर्चों पर संघर्ष कर रही है। स्टॉक मार्केट और प्रॉपर्टी सेक्टर का बुरा हाल है। यही वजह है कि चीन के लोग अपनी वेल्थ बचाने के लिए अब गोल्ड में भारी निवेश कर रहे हैं। कुछ एनालिस्ट्स का कहना है कि वे डॉलर में गिरावट की उम्मीद में गोल्ड में इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.