उड़ जाएगी चीन-पाकिस्तान की नींद, S-400 मिसाइल के ट्रायल को लेकर भारत ने लिया बड़ा फैसला

Updated on 05-04-2023 06:17 PM
नई दिल्ली: ब्रह्मोस मिसाइलों की अगली कड़ी पर साथ काम करने की खबर के बाद भारत अब रूस से खरीदे एस-400 मिसाइल दागने की तैयारी में है। हवाई सुरक्षा की तरह काम करने वाली एस 400 वायु रक्षा प्रणाली यानी एयर डिफेंस सिस्टम है। ऐसा पहली बार होगा कि जब भारत की वायु सेना इस मिसाइल को दागने जा रही है। अमेरिका ने पिछले साल भारत को इस मिसाइल का इस्तेमाल चीन और पाक के खिलाफ करने की इजाजत दी थी।
रक्षा अधिकारियों ने क्या बताया
रक्षा अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि भारतीय सेना ने ट्रायल के दौरान इसे रूस में दागा था। यह भी बात है कि इसे रूस के अलावा किसी और देश में नहीं दागा जा सका है। रक्षा अधिकारियों ने आगे बताया कि बहुत जल्द ही S400 मिसाइल के फायरिंग की योजना है। फायरिंग के दौरान तेजी से आगे बढ़ने वाले हवाई लक्ष्य को भेदने के लिए छोटी या मध्यम दूरी की मिसाइलों में से एक का इस्तेमाल किया जाएगा।
सीनिय डिफेंस अधिकारियों ने कहा कि S400 एयर डिफेंस सिस्टम में मिसाइलों की कई अलग-अलग रेंज शामिल हैं। पता हो कि एस-400 में 4 रेंज की मिसाइलें होती हैं जिनमें 40, 100, 200 और 400 किलोमीटर शामिल है। इसे और बेहतर तरीके से समझते हैं। एस-400 मिसाइल सिस्टम के एक रेजीमेंट में 8 लॉन्चर होते हैं। मतलब 8 लॉन्चिंग ट्रक होते हैं। हर ट्रक में 4 लॉन्चर होते हैं। यानी उसमें से 4 मिसाइलें निकलती हैं। यूं समझें कि एक रेजीमेंट में 32 मिसाइलें होती हैं। एक ही समय पर भारत 32 मिसाइलों दाग सकता है।

अमेरिका ने इसके इस्तेमाल पर क्या कहा था
अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने पिछले साल कहा था कि भारत एस400 मिसाइल का इस्तेमाल कर सकता है। भारत इसका इस्तेमाल चीन और पाकिस्तान के खिलाफ कर सकता है। अमेरिकी डिफेंस इंटिलिजेंस एजेंस के डायरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल स्कॉट बेरियर ने कहा था कि भारत को रूस ने साल 2021 के दिसंबर में एस 400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम देना शुरू किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.