निशाने पर चीन! अपने परमाणु बमों को 'चमका' रहा भारत, अमेरिकी रिपोर्ट में दावा

Updated on 28-01-2023 06:38 PM
नई दिल्ली: भारत लगातार अपनी सैन्य क्षमता को बढ़ा रहा है। हाल ही में एक अमेरिकी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अपने परमाणु हथियारों का आधुनिकीकरण कर रहा है। इसके साथ ही भारत की परमाणु नीति हमेशा से पाकिस्तान पर फोकस करती थी, लेकिन अब उसका ध्यान चीन की तरफ है। ये रिपोर्ट फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स (FAS) ने जारी की है। FAS के अनुसार, भारत में चार नए हथियारों को डेवलेप किया जा रहा है, जो परमाणु विमान, लैंड बेस्ड डिलिवरी सिस्टम और पनडुब्बी से लॉन्च की जाने वाली मिसाइलों के पूरक या उनकी जगह लेने की ताकत रखते हैं।
अमेरिकी रिपोर्ट ने किया दावा
ये रिपोर्ट हंस एम क्रिस्टेंसन और एफएएस के मैट कोर्डा द्वारा तैयार की गई। रिपोर्ट कहती है, 'भारत फिलहाल आठ अलग-अलग परमाणु सिस्टम का संचालन करता है। इसमें दो विमान, चार लैंड बेस्ड बैलिस्टिक मिसाइल, और दो समुद्र-आधारित बैलिस्टिक मिसाइल हैं। इसके अलावा भारत चार और सिस्टम डेवलेप कर रहा है, जिनमें से ज्यादातर जल्द से जल्द हमले के लिए तैयार हो जाएंगे। अब बीजिंग भारतीय बैलिस्टिक मिसाइलों की श्रेणी में है।'
ग्रेड प्लूटोनियम का उत्पादन कर रहा भारत
अनुमान है कि भारत ने लगभग 700 किलोग्राम (प्लस या माइनस 150 किलोग्राम) हथियार-ग्रेड प्लूटोनियम का उत्पादन किया है, जो 138 से 213 परमाणु हथियारों के लिए पर्याप्त है। हालांकि, अभी तक इनसे परमाणु हथियार नहीं बनाए गए हैं।
किसके पास कितने परमाणु हथियार
FAS के अनुसार, भारत के पास अपने लगभग 160 परमाणु हथियार हैं और नई मिसाइलों को चलाने के लिए और ज्यादा की जरूरत होगी। पाकिस्तान के लिए यही आंकड़े 165 हैं। वहीं चीन के पास 350, यूएस के पास 5,428 और रूस के पास 5,977 परमाणु हथियार हैं। भारत के हथियार-ग्रेड प्लूटोनियम का स्रोत मुंबई में भाभा परमाणु रिसर्च सेंटर में ध्रुव रिएक्टर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में कम से कम एक और रिएक्टर बनाकर अपनी प्लूटोनियम उत्पादन क्षमता में विस्तार करने की योजना है।
पाकिस्तान के साथ चीन को जवाब देगा भारत
एफएएस के अनुसार, भारत का सबसे ज्यादा फोकस पाकिस्तान पर रहता है। लेकिन परमाणु हथियारों का आधुनिकीकरण ये बताता है कि भारत भविष्य में चीन के साथ रणनीतिक संबंधों पर अधिक जोर दे रहा है। विशाखापत्तनम से करीब 50 किमी दूर रामबिल्ली गांव में INS वर्षा नाम का एक सुपर सीक्रेट बेस बन रहा है, जिसमें पहाड़ में कई सुरंगें, बड़े पियर और परमाणु पनडुब्बियों के लिए सपोर्ट सुविधाएं हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.