चीन ने US विजिट के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की:कहा- हमारे नागरिक अमेरिका में सतर्क रहें, वहां उनकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है

Updated on 01-04-2024 01:14 PM

चीन ने अमेरिका जाने वाले अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है- अमेरिका में चीनी नागरिक अपनी सुरक्षा का खासतौर पर ध्यान रखें। वहां अनजाने खतरों और हालात का सामना करना पड़ सकता है। उनकी तलाशी भी जा सकती है।

चीन की एडवाइजरी ऐसे वक्त सामने आई है, जबकि हालिया वक्त में चीन के कई नागरिकों को अमेरिकी शहरों में तलाशी और पूछताछ का सामना करना पड़ा है। चीन ने अमेरिका के सामने इस बारे में विरोध भी दर्ज कराया था।

चीन ने क्या कहा

चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा- हमारे कई नागरिकों से अमेरिका में बिना वजह के पूछताछ की गई। उन्हें मेंटली टॉर्चर किया गया। खासतौर पर अमेरिकी एयरपोर्ट्स पर उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। उनके फोन, लैपटॉप और दूसरे गैजेट्स को बारीकी से स्कैन किया जा रहा है। कई मामलों में तो उनके पार्ट्स को अलग करके भी चेक किया गया है।

विदेश मंत्रालय ने आगे कहा- हमने और अमेरिका में मौजूद हमारी एम्बेसी ने इस बारे में अमेरिकी अधिकारियों के सामने विरोध दर्ज कराया है। इसलिए यह ट्रेवल एडवाइजरी जारी की गई है कि चीनी नागरिक जो अमेरिका में हैं या वहां जाने वाले हैं, वो अपनी हिफाजत का खास ध्यान रखें। अगर उन्हें किसी तरह की दिक्कत होती है तो एम्बेसी या कॉन्स्युलेट्स में संपर्क करें।

8 नागरिकों का उदाहरण

चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा- नवंबर 2023 से मार्च तक हमारे 8 स्टूडेंट्स को रोका गया। उनके पास तमाम जरूरी डॉक्यूमेंट्स थे, लेकिन फिर भी उनसे पूछताछ की गई। कुछ स्टूडेंट्स को बिना किसी कारण के मुल्क वापस भेज दिया गया।

इसी साल जनवरी में चाइना साइंस डेली ने एक रिपोर्ट में कहा था- हमारा एक स्टूडेंट अमेरिका में पीएचडी कर रहा था। उसे बिना किसी वजह के डलास एयरपोर्ट से चीन वापस भेज दिया गया। वो अब तक अमेरिका वापस नहीं जा सका है। इस स्टूडेंट को हिरासत में लेकर 8 घंटे पूछताछ की गई थी। इसके अलावा उसे 12 घंटे अलग-थलग रखा गया था।

बातचीत बेनतीजा

पिछले महीने चीन ने आरोप लगाया था कि अमेरिका में चीनी स्टूडेंट्स को परेशान किया जा रहा है। इस मामले में दोनों देशों के अफसरों के बीच ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में बातचीत भी हुई थी।

इस दौरान चीन के पब्लिक सिक्योरिटी मिनिस्टर वांग शियाओहोंग ने अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी एलेजांद्रो मयोरकास से कहा था- अमेरिकी एयरपोर्ट पर चीनी छात्रों से डॉक्यूमेंट्स होने के बावजूद सख्त पूछताछ की जाती है। कई बार तो उन्हें वापस चीन भेज दिया जाता है। बिना मतलब इतनी सख्ती बरतना सही नहीं है। अमेरिका हमारे स्टूडेंट्स को परेशान करना बंद करे और यह सुनिश्चित करे कि चीनी नागरिकों-छात्रों को बिना भेदभाव और सम्मान के साथ एंट्री मिले।

दरअसल, हाल ही में अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हालिया साल में चीनी नागरिकों ने अमेरिका में टूरिस्ट बनकर जासूसी की है। फरवरी 2023 में अमेरिका ने चीन के एक स्पाय बैलून को मार गिराया था। रिपोर्ट के मुताबिक- चीन के नागरिक अमेरिका में खुफिया जानकारी जुटाते हैं और बाद में इसे चीन पहुंचा देते हैं।

अमेरिका चीन से दवाएं इम्पोर्ट करता है। चीन से एक्सपोर्ट होने वाली दवाओं में काफी मात्रा में फेंटानिल होता है। अमेरिका ने हाल ही के दिनों में चीन पर आरोप लगाए थे कि वो फेंटानिल वाली दवाओं से अमेरिका में नशे के कारोबार को बढ़ावा दे रहा है। US में फेंटानिल ड्रग के इस्तेमाल से हर साल 70 हजार से ज्यादा लोगों की मौत होती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.