बोरे भर-भरकर सोना खरीद रहा चीन, लेकिन भारत ने लगा दिया 'ब्रेक', क्या है चक्कर

Updated on 07-10-2025 01:28 PM
नई दिल्ली: सोने की कीमत पहली बार 4,000 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच चुकी है। इस साल सोने की कीमत 40 बार से ज्यादा ऑल टाइम हाई पर पहुंची है। गोल्डमैन सैश का कहना है कि अगले साल दिसंबर तक सोने की कीमत 4,900 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। कीमत में तेजी के बावजूद दुनिया के कई देशों के बैंक जमकर सोने की खरीदारी कर रहे हैं। अगस्त में उन्होंने कुल मिलाकर 15 टन सोना खरीदा। चीन ने लगातार 11वें महीने सोने की खरीद की है जबकि आरबीआई ने लगातार दूसरे महीने सोना नहीं खरीदा।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने कुल मिलाकर 15 टन सोना खरीदा। यूक्रेन युद्ध के बाद से ही कई देशों के केंद्रीय बैंक अपने पोर्टफोलियो में सोने की मात्रा बढ़ा रहे हैं। अगस्त में उन्होंने फिर से सोना खरीदना शुरू कर दिया है। अगस्त में कजाकिस्तान के नेशनल बैंक ने सबसे ज्यादा 8 टन सोना खरीदा। लेकिन भारत के रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार दूसरे महीने सोना नहीं खरीदा।

आरबीआई के पास कितना सोना?

आरबीआई ने 2025 के पहले आठ महीनों में से केवल तीन बार ही सोना खरीदा जबकि 2024 में उसने वे लगभग हर महीने सोना खरीद रहे थे। WGC ने बताया कि आरबीआई ने जनवरी से अगस्त 2025 के बीच केवल 3.8 टन सोना खरीदा जबकि पिछले साल इसी अवधि में उसने 45.4 टन सोना खरीदा था। 29 अगस्त तक, RBI के पास कुल 879.98 टन सोना था। नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक 26 सितंबर तक आरबीआई के विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी 13.6% थी। एक साल पहले यह आंकड़ा 9.3% था जब देश का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था

क्यों बढ़ रही है कीमत?

WGC ने संभावना जताई है कि सोने की कीमत में हाल में आई तेजी केंद्रीय बैंकों की खरीद को सीमित कर रही है। कुछ देश सोने में आई तेजी का फायदा उठाने के लिए इसकी बिक्री भी की है। WGC ने कहा कि खरीद में हालिया कमी का मतलब यह नहीं है कि केंद्रीय बैंक सोने में रुचि खो रहे हैं। जानकारों का कहना है कि फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ रही हैं। ऐसे में सोने की मांग स्वाभाविक रूप से बढ़ेगी।उनका कहना है कि दुनिया भर में अनिश्चितता कम नहीं हुई है, जो सोने की कीमत को सपोर्ट करती है। साथ ही यह भी याद रखा जाना चाहिए कि सोने का खनन सीमित है जबकि मांग स्थिर बनी हुई है। इसलिए, सोने की कीमत में और बढ़ोतरी से केंद्रीय बैंकों को फायदा होगा। अगस्त में चीन के सेंट्रल बैंक ने दो टन सोना खरीदा जिससे उसकी गोल्ड होल्डिंग पहली बार 2,300 टन के पार पहुंच गई है।

चीन वर्सेज भारत

गोल्ड रिजर्व के मामले में अमेरिका के आसपास कोई नहीं है। उसके पास 8,133 टन सोना है। जर्मनी के पास 3,350 टन सोना है। इसके बाद इटली (2452 टन), फ्रांस (2437 टन) और रूस (2330 टन) का नंबर है। चीन 2,301 टन गोल्ड के साथ छठे नंबर पर है। उसके बाद स्विट्जरलैंड (1040 टन) और फिर भारत का नंबर है। जापान के पास 846 टन और तुर्की के पास 837 टन सोना है। तुर्की के सेंट्रल बैंक ने अगस्त में 2 टन सोना खरीदा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.