चीन ने क्रूड ऑयल मार्केट को फिर दिया धोबी पछाड़, आपके यहां क्या है पेट्रोल का दाम

Updated on 16-08-2023 03:33 PM
नई दिल्ली: चीन के इकॉनोमिक डेटा आ गए हैं। यह अनुमान से भी ज्यादा कमजोर रहा है। इससे क्रूड ऑयल मार्केट का सेंटीमेंट (Crude Oil Market Sentiments) बुरी तरह से प्रभावित हुआ। इस सप्ताह यूएस इकॉनोमी (US Economy) की तरफ से अच्छी खबर मिलने के बाद जो क्रूड ऑयल की कीमत में जो थोड़ा सुधार हुआ था, वह कल जाता रहा। एनालिस्टों और फोरकास्टिंग एजेंसीज का कहना है कि पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन और उसके सहयोगियों (OPEC+) और सऊदी अरब द्वारा सप्लाई पर अंकुश लगाने से आने वाले समय में क्रूड का रेट चढ़ सकता है। जहां तक भारतीय पेट्रोल-डीजल बाजार की बात है तो यहां आज भी दाम में कोई फेरबदल नहीं हुआ। आज 497वां दिन है जबकि पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Government OMCs) ने आज यानी बुधवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई फेरबदल नहीं किया। इन कंपनियों ने अंतिम बार छह अप्रैल 2022 को पेट्रोल और डीजल के दाम में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

देश के महानगरों में क्या है पेट्रोल डीजल के भाव


दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बनी रही। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

कब बदली थी पेट्रोल की कीमत


यूं तो पिछले साल की शुरुआत में पेट्रोल की कीमतें बढ़ी ही थीं। लेकिन 2022 के सात अप्रैल से इसके दाम में कोई घट-बढ़ नहीं हुई है। मतलब आज 497 वां दिन है, जबकि इसक दाम स्थिर हैं। हालांकि, 22 मई 2022 को केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कमी का फैसला किया। इससे दिल्ली में पेट्रोल का दाम घट कर 96.72 रुपये पर आ गया था।

डीजल के दाम में भी स्थिरता

डीजल का दाम भी बीते 497 दिनों से स्थिर है। साल 2021 में सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार (Diesel Market) ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तो पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना (Manufacturing of Diesel) महंगा पड़ता है। लेकिन भारत के खुले बाजार (Retail Market) में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। हालांकि, साल 2022 के 7 अप्रैल से इसके दाम भी स्थिर हैं। पिछले साल 22 मई को केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद दिल्ली में इसकी कीमतों में 7.35 पैसे कमी हुई थी। उसके बाद इसके दाम घट कर 89.62 रुपये प्रति लीटर पर आ गया।

कच्चे तेल की कीमत नरम


चीन के इकॉनोमिक डेटा ने कच्चे तेल के बाजार के सेंटीमेंट को खराब कर दिया। कल क्रूड ऑयल मार्केट में बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का दाम 85 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे आ गया था। मंगलवार को कारोबार बंद होते समय यह 84.89 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 80.99 डॉलर पर जा कर बंद हुआ था। हालांकि बुधवार को जो कारोबार के शुरुआती रूझान आए हैं, वह सुधार के हैं।

अपने शहर में आज के भाव यूं जानें


अपने देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलने की व्यवस्था है। यदि इसमें बदलाव होता है तो सुबह 6 बजे दाम अपने आप अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का आज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.