चीन ने एक तिहाई तिब्बतियों का डीएनए किया इकट्ठा:15 देशों के सांसद-विधायकों ने किया विरोध

Updated on 19-12-2022 05:49 PM

आस्ट्रेलिया, फ्रांस और ब्रिटेन समेत 15 देशों के सांसद और विधायकों के एक समूह ने कुछ चीनी कंपनियों के साथ व्यापार बंद करने की मांग की है। ये वो कंपनियां हैं जो तिब्बत, उइगर और दूसरे कई क्षेत्रों में अल्पसंख्यकों का डीएनए इकट्ठा करने में चीन सरकार की मदद कर रही हैं। इन कंपनियों में चीन का बीजीआई समूह और अमेरिका की थर्मो फिशर कंपनी शामिल है।

चीन करता है अल्पसंख्यकों की बायोमेट्रिक निगरानी

‘इंटर-पार्लियामेंट्री एलांइस ऑन चाइना’ में शामिल सांसद और विधायकों ने अपने-अपने देश की सरकार से इन कंपनियों की जांच करने की भी मांग की है। ये कंपनियां डीएनए इकट्ठा करने के लिए जरुरी तकनीक चीन सरकार को उपलब्ध कराती हैं। इससे चीन सरकार अल्पसंख्यकों की बायोमेट्रिक निगरानी करती है। थर्मो फिशर चीन की एजेंसियों को डीएनए प्रोफाइलिंग किट उपलब्ध कराती थी।

चीन ने एक तिहाई तिब्बतियों का डीएनए किया इकट्ठा

ह्यूमन राइट्स वॉच की रिपोर्ट के अनुसार, जून 2016 में चीन ने तिब्बत में लोगों का डीएनए इकट्ठा करने की शुरुआत की थी। अब तक तिब्बत के एक तिहाई लोगों का डीएनए इकट्ठा किया जा चुका है। इससे लोगों के निजता का अधिकार और मानवाधिकारों का हनन हो रहा है। ये लोग पहले से ही चीन की सख्त निगरानी और शोषण झेल रहे हैं।

लोकतांत्रिकों देशों के प्रतिनिधियों का समूह है आईपीएसी

‘इंटर-पार्लियामेंट्री एलाइंस ऑन चाइना’ (आईपीएसी) एक अंतरराष्ट्रीय समूह है जिसमें कई लोकतांत्रिक देशों की अलग-अलग पार्टियों के सांसद-विधायक शामिल हैं। इस समूह का मकसद चीन में मानवाधिकारों की रक्षा करना है। इन्होंने अपने संयुक्त पत्र में लिखा कि हम आईपीएसी के सदस्य चीन सरकार के बड़े स्तर पर डीएनए इकट्ठा करने पर चिंता व्यक्त करते हैं। इसके जरिए चीन सरकार तिब्बत और उइगर क्षेत्र में अल्पसंख्यकों की निगरानी बढ़ाना चाहती है।

इस संयुक्त पत्र में ऑस्ट्रेलियाई सीनेटर क्लेयर चैंडलर, कनाडा सांसद आरिफ विरानी, आयरलैंड सीनेटर माइकल मैकडॉवेल, न्यूजीलैंड सांसद साइमन ओ’कॉनर और ब्रिटिश सांसद जेम्स बैथेल समेत कई सांसद शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
 20 June 2026
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
 20 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
 20 June 2026
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
 19 June 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
 19 June 2026
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
 19 June 2026
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
Advt.