चीन ने J-16 से F-22, F-35 स्टील्थ विमानों को लॉक करने का किया दावा, इंडो-पैसिफिक में तहलका, अमेरिका अब क्या करेगा?

Updated on 07-10-2025 01:16 PM
बीजिंग: चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स और सरकारी न्यूज चैनल CCTV ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के दोनों स्टील्थ फाइटर जेट F-22 और F-35 को लॉक कर लिया था। ये बहुत सनसनीखेज दावा है, जिसने दुनिया भर के डिफेंस एक्सपर्ट्स को चौंका दिया है। CCTV की तरफ से दिखाए गये एक डॉक्टूमेंट्री में दावा किया गया है कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के एक पायलट ने दो विदेशी स्टील्थ फाइटर जेट को लॉक किया था, जो संभवत: एफ-35 और एफ-22 हो सकते हैं। वीडियो में पायलट कह रहा है कि उसने दोनों विमानों को लॉक कर लिया था और उसे पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये घटना पिछले साल चीन के तटीय इलाके में हुई थी। 3 अक्टूबर को सीसीटीवी ने इस मामले को लेकर रिपोर्ट जारी किया है। जिसमें दावा किया गया है कि ये अपनी तरह का पहला मामला है और उस घटना के बाद से चीन के तटीय इलाके के पास फिर कोई स्टील्थ फाइटर जेट को नहीं देखा गया है। चीन के इस दावे ने डिफेंस की दुनिया में एक्सपर्ट्स को हैरान कर दिया है, क्योंकि चीनी J-16 फाइटर जेट, तकनीकी लिहाज से एक 4.5-जनरेशन फाइटर जेट है, जबकि F-22 और F-35 दुनिया के सबसे एडवांस पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर माने जाते हैं।
क्या J-16 से चीन ने अमेरिकी स्टील्थ जेट को लॉक किया?
आपको बता दें कि J-16 फाइटर जेट को चीन के शेनयांग एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन ने डेवलप किया है और ये रूसी Su-27 से प्रेरित एक मल्टीरोल स्ट्राइक फाइटर है। इसमें अत्याधुनिक AESA रडार, इंफ्रारेड सर्च एंड ट्रैक (IRST) सिस्टम और एडवांस फायर कंट्रोल तकनीक शामिल हैं, जो 200–250 किमी तक के लक्ष्यों को ट्रैक करने की क्षमता रखता है। सीसीटीवी की रिपोर्ट में पायलट ली चाओ ने कहते नजर आ रहे हैं कि "जब दोनों विदेशी जेट्स ने हमारे सामने उड़ान भर रहे थे तो हमने उन्होंने चेतावनी दी, लेकिन वे और करीब आए। मैंने अपने विमान को ऊपर खींचा और एक बैरल रोल किया। उस समय मेरा कॉकपिट उनके विमान से सिर्फ 10–15 मीटर की दूरी पर था।" एक्सपर्ट्स का मानना है कि इतनी ज्यादा करीब होने के बाद एक चौथी पीढ़ी के विमान के लिए भी स्टील्थ जेट को लॉक करना संभव है
एक्सपर्ट्स का मानना है कि काफी ज्यादा करीब होने की स्थिति में रडार सिग्नल और इंफ्रारेड सेंसर दोनों ज्यादा प्रभावी हो जाते हैं। यानी तकनीकी रूप से ऐसा होना असंभव नहीं कहा जा सकता है, लेकिन "दो स्टील्थ जेट्स को एक साथ लॉक करने" का देवा पर एक्सपर्ट्स के गले नहीं उतर रहा है। अमेरिका ने 22 रैप्टर और F-35 लाइटनिंग II, दोनों को इंडो-पैसिफिक में तैनात कर रखा है। F-22 रैप्टर को कडेना एबी (ओकिनावा, जापान), ओसान एबी (दक्षिण कोरिया), एंडरसन एएफबी (गुआम), कुनसन एबी (दक्षिण कोरिया) और फिलीपींस को तैनात रखा गया है और ये सभी अलग-अलग समय पर तैनात किए गए हैं। इसी तरह, F-35 लाइटनिंग II को भी जापान, दक्षिण कोरिया, गुआम और हिंद-प्रशांत थिएटर कमांड में तैनात किया गया है
चीन का दावा साइकोलॉजिकल वॉरफेयर का हिस्सा?
यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट में कई एक्सपर्ट्स ने इसे साइकोलॉजिकल वॉरफेयर का हिस्सा बताया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि चीन ऐसे दावे अतीत में भी कर चुका है। चीन पहले अपने J-20, J-15 और J-16 से विदेशी विमानों को भगाने की बात कर चुका है। चीन ने अपने दावों को लेकर कोई सबूत नहीं दिया है। इसके अलावा अमेरिकी वायुसेना के F-22 और F-35 जेट्स नियमित रूप से जापान, दक्षिण कोरिया, गुआम और फिलीपींस में तैनात रहते हैं, और उनके पायलटों की तरफ से ऐसे किसी भी घटना का जिक्र नही किया ग या। इसीलिए कुछ विश्लेषक मानते हैं कि यह दावा चीन की घरेलू ऑडियंस को खुश करने के लिए है।
इंडो-पैसिफिक में चीन की शक्ति को चुनौती?
टेक्नोलॉजी के लिहाज से देखा जाए तो चीनी J-16 की AESA रडार और IRST सिस्टम किसी स्टील्थ फाइटर को करीब की दूरी यानि विदिन विजुअल रेंज पर लॉक करने में सक्षम हो सकती है, खासकर उक्त अगर वह विमान साइड या रियर ऐंगल से दिखाई दे। लेकिन F-22 और F-35 जैसी मशीनें अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर और कम रडार सिग्नेचर से लैस हैं, इसीलिए इन्हें लॉक करना अत्यंत मुश्किल माना जाताहै । कई पश्चिमी सैन्य विश्लेषक मानते हैं कि चीन का यह दावा तकनीकी रूप से संभव तो है, लेकिन अत्यंत मुश्किल है। लेकिन अगर चीन का दावा सही है और वाकई चीनी स्टील्थ फाइटर जेट्स लॉक किए गये हैं तो इसका मतलब है कि ये अमेरिका के लिए बहुत बड़ा झटका है। ऐसे में इंडो-पैसिफिक में अमेरिका के लिए चीन को रोकना अत्यंत मुश्किल हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.