PM मोदी का मुरीद हुआ चीन भारत आत्मविश्वास से भरा देश, मोदी की लीडरशिप में तेजी से आगे बढ़ रहा

Updated on 05-01-2024 01:48 PM

चीन के मीडिया ने भारत की खुलकर तारीफ करते हुए उसे ताकतवर देश बताया है। सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक और विदेश नीति में सकारात्मक बदलाव हुआ है। वो तेजी से आगे बढ़ रहा है।

 2 जनवरी को फुडान यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर साउथ एशियन स्टडीज के डायरेक्टर झांग जियाडोंग का एक आर्टिकल पब्लिश हुआ है। इसमें उन्होंने लिखा है- भारत अब रणनीतिक रूप से ज्यादा विश्वास से भरा हुआ है और अपने 'भारत नैरेटिव' को मजबूती के साथ आगे बढ़ा रहा है।

दुनिया के लिए जरूरी है भारत
भारत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। वो दुनिया के लिए महत्वपूर्ण देश बन गया है। वह ग्लोबल ट्रेड, कल्चर, इकोनॉमी, पॉलिटिक्स समेत कई मामलों में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। पिछले 10 साल में मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने इन सभी क्षेत्रों में बेहतर दृष्टिकोण अपनाया है।

बेहतर परिणाम देखने को मिले
झांग जियाडोंग ने लिखा- हाल ही में मैं दूसरी विजिट पर भारत पहुंचा था। 4 साल पहले भारत का पहला दौरा किया था। मैंने देखा कि भारत की घरेलू और विदेश नीति चार साल में बिल्कुल बदल गई है। भारत ने आर्थिक विकास और सामाजिक शासन में काफी अच्छे रिजल्ट हासिल किए हैं। भारत की स्ट्रैटजी सपनों से आगे बढ़कर वास्तविकता की ओर बढ़ गई है।

पाकिस्तानी मीडिया भी कर चुका है भारत की तारीफ

पाकिस्तानी मीडिया भी भारत को ताकतवर देश बता चुका है। वहां के मीडिया ने साल 2023 की शुरुआत में कहा था कि ऐसे वक्त में जब यूक्रेन के मुद्दे को लेकर अमेरिका और रूस आमने-सामने हैं, तब यही दोनों देश भारत के साथ खड़े हैं। यह भारत की बेहतरीन डिप्लोमेसी है। भारत ग्लोबल पावर बन गया है।

पॉलिटिकल, सिक्योरिटी और डिफेंस एनालिस्ट शहजाद चौधरी ने लिखा था- भारत ने आजाद होने के बाद से ही इंडिपेंडेंट फॉरेन पॉलिसी रखी और अपने हित देखे। भारत एग्रीकल्चर और आईटी सेक्टर की सुपरपावर है। एक अरब से ज्यादा की आबादी के बावजूद वो जबरदस्त कामयाब है। वहां का लोकतंत्र भी शानदार है।

पुतिन बोले- मोदी को डराया या धमकाया नहीं जा सकता
रूस भी कई मौकों पर भारत की तारीफ कर चुका है। 8 दिसंबर 2023 को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने मॉस्को में आयोजित 14वें VTB इन्वेस्टमेंट फोरम 'रूस कॉलिंग' में PM मोदी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी खुद रूस और भारत के रिश्तों की गारंटी हैं। उन्हें राष्ट्रीय हितों के विपरीत फैसले लेने के लिए डराया या मजबूर नहीं किया जा सकता।

पुतिन ने कहा था- जब राष्ट्रीय हितों की रक्षा की बात आती है तो PM मोदी के सख्त रुख की तारीफ की जाती है। मैं कल्पना नहीं कर सकता कि मोदी को ऐसे कोई भी काम करने, कदम उठाने और निर्णय लेने के लिए डराया, धमकाया या मजबूर किया जा सकता है जो भारत और भारतीय लोगों के खिलाफ हों। ईमानदारी से कहूं तो कभी-कभी भारतीय लोगों के राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा पर उनके सख्त रुख से मुझे हैरानी भी होती है। 




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.