नहीं रहेगा चीन-अमेरिका का दबदबा, भारत दे रहा दुनिया को चौथा सबसे बड़ा बैंक, जर्मनी की जनसंख्या से ज्यादा ग्राहक

Updated on 01-07-2023 07:36 PM
नई दिल्ली : जब दुनिया के सबसे बड़े बैंकों की बात आती है, तो अमेरिका (US), चीन (China) और यूरोप (Europe) के बैंकों के नाम गिनाए जाते हैं। लेकिन अब भारत भी इसमें शामिल हो गया है। दुनिया के सबसे ताकतवर बैंकों में अब भारत का एक बैंक शामिल होने जा रहा है। यह होगा एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के मर्जर (HDFC-HDFC Bank Merger) के बाद बना बैंक। एचडीएफसी बैंक मर्जर एक जुलाई से लागू हो जाएगा। इस तरह एक जुलाई से यह भारतीय बैंक दुनिया के सबसे मूल्यवान बैंकों में शुमार होगा। इससे चीन और अमेरिका के टॉप बैंकों को एक नई चुनौती मिलेगी।

दुनिया का चौथा बड़ा बैंक

एचडीएफसी बैंक और हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन के विलय से जो बैंक तैयार हुआ है, वह बाजार पूंजीकरण के मामले में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक है। इससे बड़े बैंक जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी, इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना लिमिटेड और बैंक ऑफ अमेरिका कॉर्प हैं। ब्लूमबर्ग के आकंड़ों के अनुसार इस नए एचडीएफसी बैंक की वैल्यूएशन 172 अरब डॉलर होगी। दुनिया के सबसे बड़े बैंक जेपी मॉर्गन की वैल्यूएशन 416.5 अरब डॉलर है। इसके बाद आईसीबीसी की 228.3 अरब डॉलर और बैंक ऑफ अमेरिका की 227.7 अरब डॉलर है।


जर्मनी की जनसंख्या से अधिक होंगे ग्राहक

एक जुलाई को मर्जर लागू होने के साथ ही नए एचडीएफसी बैंक के करीब 12 करोड़ ग्राहक होंगे। यह जर्मनी की जनसंख्या से अधिक है। मर्जर से बैंक का ब्रांच नेटवर्क 8,300 से अधिक तक बढ़ जाएगा। साथ ही कुल कर्मचारियों की संख्या 1,77,000 से अधिक हो जाएगी।

रिलायंस के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी
मर्जर के बाद एचडीएफसी के शेयर की डीलिस्टिंग 13 जुलाई से इफेक्टिव हो जाएगी। हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के शेयर इस दिन से स्टॉक एक्सचेंज से हट जाएंगे। संयुक्त कंपनी के शेयर 17 जुलाई से ट्रेड होंगे। इस मर्जर के जरिए एचडीएफसी को एचडीएफसी बैंक में 41 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी। HDFC बैंक और HDFC के मर्जर के बाद कंपनी मार्केट कैप में रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.