चीन-9, फ्रांस-5, यूके-4 और भारत-3, यह कैसी लिस्ट है जिसमें अपने देश का इतना बुरा हाल है

Updated on 31-03-2024 01:25 PM
नई दिल्ली: अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है। मार्केट कैप के लिहाज से दुनिया की टॉप 100 कंपनियों की बात करें तो इसमें भी अमेरिका का दबदबा साफ देखा जा सकता है। अमेरिका की 61 कंपनियां इस लिस्ट में शामिल हैं। चीन की नौ कंपनियों को भी इस लिस्ट में जगह मिली है। यूरोपीय देश फ्रांस की पांच और ब्रिटेन की चार कंपनियां भी इस लिस्ट में शामिल हैं। लेकिन भारत की केवल तीन कंपनियों को इस लिस्ट में जगह मिली है। इनमें देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), टीसीएस (TCS) और एचडीएफसी बैंक (HDFC) शामिल हैं।

companiesmarketcap.com के मुताबिक इस लिस्ट में टॉप 10 में अमेरिका की आठ कंपनियां शामिल हैं। माइक्रोसॉफ्ट 3.126 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप के साथ पहले नंबर पर है। आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल (2.647 ट्रिलियन डॉलर) दूसरे, सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली एनवीडिया (2.258 ट्रिलियन डॉलर) तीसरे, सऊदी अरामको (1.984 ट्रिलियन डॉलर) चौथे, गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट (1.885 ट्रिलियन डॉलर) पांचवें, ऐमजॉन (1.873 ट्रिलियन डॉलर) छठे, मेटा प्लेटफॉर्म्स (1.237 ट्रिलियन डॉलर) सातवें, बर्कशायर हैथवे (909.25 अरब डॉलर) आठवें, एली लिली (739.65 अरब डॉलर) नौवें और ताइवान की TSMC (705.69 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर है।

भारत की कंपनियां

इस लिस्ट में चीन की नौ कंपनियां शामिल हैं। Tencent 368.89 अरब डॉलर के मार्केट कैप के साथ 26वें नंबर पर है। इसी तरह Kweichow Moutai (296.29 अरब डॉलर) 33वें, आईसीबीसी (242.30 अरब डॉलर) 42वें, पेट्रोचाइना (240.38 अरब डॉलर) 45वें, एग्रीकल्चर बैंक ऑफ चाइना (200.01 अरब डॉलर) 59वें, चाइना मोबाइल (188.82 अरब डॉलर) 65वें, अलीबाबा (180.90 अरब डॉलर) 70वें, अलीबाबा (162.48 अरब डॉलर) 77वें, चाइना कंस्ट्रक्शन बैंक (154.93 अरब डॉलर) 84वें और Pinduoduo (154.44 अरब डॉलर) 85वें नंबर पर है। फ्रांस की पांच कंपनिया LVMH, Hermès, L'Oréal, TotalEnergies और Dior दुनिया की टॉप 100 कंपनियों में शामिल हैं।

यूके यानी ब्रिटेन की बात करें तो वहां की चार कंपनियों को इस लिस्ट में जगह मिली है। इनमें Linde, शेल, एस्ट्राजेनेका और एचएसबीसी शामिल हैं। इस लिस्ट में शामिल भारतीय कंपनियों में रिलायंस सबसे ऊपर है। 241.31 अरब डॉलर के मार्केट कैप के साथ मुकेश अंबानी की कंपनी इस लिस्ट में 43वें नंबर पर है। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस (TCS) 168.32 अरब डॉलर के साथ 75वें नंबर पर है। इसी तरह एचडीएफसी बैंक 141.73 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 98वें नंबर पर है। इस लिस्ट में यूरोप के छोटे से देश स्विट्जरलैंड की भी तीन कंपनियां शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
 22 September 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने सीईओ पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO अनूप बागची और HDFC बैंक के…
 22 September 2026
नई दिल्ली: हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। दुकान…
 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
Advt.