चीन-4, जर्मनी-3, दक्षिण कोरिया-2, अमेरिका-1, भारत-0, यह कैसी लिस्ट है जिसमें टॉप 10 में नहीं है एक भी भारतीय कंपनी

Updated on 24-04-2024 01:44 PM
नई दिल्ली: दुनिया में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का चलन तेजी से बढ़ रहा है। भारत में भी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लोकप्रियता धीरे-धीरे बढ़ रही है। भारत के ईवी मार्केट में टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी 70% से अधिक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने पिछले साल 66 हजार से अधिक ईवी बेचीं। ग्लोबल ईवी मार्केट में इसकी हिस्सेदारी एक फीसदी भी नहीं है। दुनिया की टॉप 10 ईवी प्रॉडक्शन कंपनियों में भारत की कोई कंपनी शामिल नहीं है। इस लिस्ट में हमारे पड़ोसी देश चीन की चार कंपनियां शामिल हैं। इसमें जर्मनी तीन, दक्षिण कोरिया की दो और अमेरिका की एक कंपनी शामिल है। 2023 में प्रॉडक्शन के मामले में अमेरिका की कंपनी टेस्ला पहले नंबर पर रही। दुनिया में टोटल ईवी प्रॉडक्शन में इसकी हिस्सेदारी 19.9% रही। कंपनी ने पिछले साल 1,845,985 इलेक्ट्रिक गाड़ियों का उत्पादन किया।

चीन की कंपनी बीवाईडी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। चौथी तिमाही में कंपनी ने टेस्ला से ज्यादा कारें बनाई लेकिन पूरे साल की बात करें तो ग्लोबल प्रॉडक्शन में 17.1 फीसदी हिस्सेदारी के साथ यह दूसरे नंबर पर रही। चीन की कंपनी जीएससी की ग्लोबल ईवी प्रॉडक्शन में 5.2 फीसदी हिस्सेदारी के साथ तीसरा और एसएआईसी का 4.9 फीसदी के साथ चौथा स्थान रहा। जर्मन कंपनी फॉक्सवैगन 4.6 फीसदी हिस्सेदारी के साथ इस लिस्ट में पांचवें और बीएमडब्ल्यू 3.6 फीसदी के साथ छठे नंबर पर है। दक्षिण कोरिया की कंपनी हुंडई की ग्लोबल ईवी प्रॉडक्शन में हिस्सेदारी 2.9 फीसदी है और यह इस लिस्ट में सातवें नंबर पर है।

2022 का हाल

जर्मन कंपनी मर्सिडीज बेंज की दुनिया के कुल ईवी प्रॉडक्शन में हिस्सेदारी 2.6 परसेंट है। चीन की एक और कंपनी को टॉप 10 में जगह मिली है। वहां की एमजी की ग्लोबल प्रॉडक्शन में हिस्सेदारी 2.3 फीसदी है। दक्षिण कोरिया की कंपनी किआ दो फीसदी हिस्सेदारी के साथ इस लिस्ट में दसवें नंबर पर है। साल 2022 में बीवाईडी 18.1 फीसदी हिस्सेदारी के साथ पहले नंबर पर थी जबकि टेस्ला 12.8 फीसदी के साथ दूसरे नंबर पर थी। इसी तरह फॉक्सवैगन (8.2%) तीसरे, जनरल मोटर्स (5.7%) चौथे, Stellantis (5.0%) पांचवें, हुंडई (4.8%) छठे, बीएमडब्ल्यू (4.2%) सातवें, Geely Auto (3.4%) आठवें, मर्सिडीज बेंज (3.3%) नौवें और रेनॉ-निसान-मुत्सुबिशी (3.3%) दसवें नंबर पर थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.