चीन 14 और हम बस 4, समझिए आखिर इतनी टेंशन में क्यों है अपनी नौसेना

Updated on 12-04-2023 07:55 PM
चीन हर साल अपनी नेवी में 14 नए युद्धपोत शामिल कर रहा है, जबकि इंडियन नेवी चार ही शामिल कर पाती है। 355 युद्धपोतों के साथ अमेरिका को पछाड़ चीन की नौसेना दुनिया में नंबर-1 बन चुकी है। चीन पाकिस्तान की नेवी की भी मदद कर रहा है। उसका टारगेट है कि 2030 तक पाक नेवी को 50% तक बढ़ा दे। वहीं भारत का टारगेट 200 जंगी जहाजों का बेड़ा बनाने का था, मगर रफ्तार इतनी सुस्त है कि 160 ही बन जाएं तो बहुत हैं। इंडियन नेवी ने संसद की स्थाई समिति को सौंपी अपनी रिपोर्ट में कई जरूरी चीजें बताई हैं।

इंडियन नेवी

  • एयरक्राफ्ट कैरियर- 2
  • पनडुब्बियां - 16
  • परमाणु पनडुब्बी- 1
  • बड़े युद्धपोत- 11
  • मध्यम श्रेणी के युद्धपोत- 13
  • छोटे युद्धपोत- 23
  • टैंकर- 4
  • सर्वे पोत- 7
  • लैंडिंग शिप- 9
  • ट्रांसपोर्ट शिप- 1
  • सात ट्रेनिंग शिप- 7
  • रिसर्च पोत- 1
  • अन्य कई छोटे पोत और बोट
  • एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर- 270

चीन का नौसेना बेड़ा

  • एयरक्राफ्ट कैरियर- 3
  • हेलीकॉप्टर लैंडिंग डॉक- 3
  • पनडुब्बियां- 79
  • परमाणु पनडुब्बियां - 12
  • लैंडिंग शिप- 32
  • ट्रांसपोर्ट- 8
  • बड़े युद्धपोत- 51
  • मध्यम श्रेणी के युद्धपोत- 49
  • छोटे पोत - 70
  • मिसाइल बोट्स- 109
  • एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर- 750

पाकिस्तानी नेवी

  • बड़े युद्धपोत- 2
  • मध्यम श्रेणी के युद्धपोत- 6
  • छोटे युद्धपोत- 2
  • पनडुब्बियां- 8
  • हमलावर बोट्स- 8
  • पेट्रोलिंग और हाई स्पीड बोट्स- 48

भारत की स्थिति

  • 2027 तक दो सौ युद्धपोत का लक्ष्य 2032 तक होगा पूरा।
  • 43 युद्धपोत और पनडुब्बियों का निर्माण विभिन्न शिपयार्ड में हो रहा।
  • सैन्य सर्वेक्षण और परिवहन के लिए विमानों-हेलीकॉप्टरों की कमी।
  • विदेशों से खरीद है पेचीदा, लगता है ज्यादा समय।
  • एक नए विमान वाहक युद्धपोत का निर्माण समय से काफी पीछे।

भारत की चिंता

  • 2030 तक चीन के पास दो और विमान वाहक युद्धपोत होंगे।
  • अगले पांच वर्ष में चीन के पास होंगे 555 युद्धपोत।
  • हिंद महासागर में चीन के 5 से 9 युद्धपोत हर समय मौजूद।
  • शोध और खोजबीन युद्धपोत कर रहे भारत की जासूसी।

बदलेंगे समीकरण

भारत ने पिछले सात साल में मेक इन इंडिया के तहत 28 युद्धपोत और पनडुब्बियां शामिल कीं। नौसेना के बजट में कटौती से पिछले पांच सालों में विस्तार की योजनाएं प्रभावित हुईं। वैसे पिछले दो साल से नौसेना के बजट में 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जिससे इंटिग्रेटेड कैपेबिलिटी डिवेलपमेंट प्लान (ICDP) के 2027 तक तय लक्ष्यों को 2032 तक पूरा किया जाएगा।

संसदीय समिति को सिफारिशें

  • भारतीय नौसेना की क्षमता बढ़ाना बेहद जरूरी।
  • संभावित खतरों का जवाब देने के लिए नए नौसेना विस्तार जरूरी।
  • सरकार को करनी होगी सतत और सुनिश्चित फंडिंग।
  • IOR से हो रहे कारोबार में वृद्धि का रक्षा मंत्रालय मूल्यांकन करे।
  • 2008 से चीन ने हिंद महासागर में डाकुओं को रोकने के बहाने साल बढ़ाई ताकत, इस पर नजर रखनी होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.