मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं ने बढ़ाई सिहरन, भोपाल में सात दिन बाद फिर चली शीतलहर

Updated on 30-11-2025 01:36 PM

भोपाल। सर्द हवाओं ने एक बार फिर मध्य प्रदेश में सिहरन बढ़ा दी है। जिसके चलते रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो-तीन दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। शनिवार रात का सबसे कम 6.1 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में रिकॉर्ड किया गया।

भोपाल में सात दिन बाद फिर शीतलहर का प्रभाव रहा। इसके पहले आठ से 21 नवंबर तक भोपाल में लगातार शीतलहर चली थी। 12 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। दिन का सबसे अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस तापमान खरगोन में दर्ज किया गया

श्रीलंका के पास चक्रवाती तूफान

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में श्रीलंका के पास चक्रवाती तूफान मौजूद है। इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए रविवार सुबह उत्तरी तमिलनाडु और उससे लगे दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंचने की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में उत्तरी पंजाब एवं उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास द्रोणिका के रूप में सक्रिय हो गया है।

दो-तीन दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी वीएस यादव ने बताया कि अभी दो-तीन दिनों तक मौसम के मिजाज में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान के आसपास बना पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़कर उत्तरी पंजाब के आसपास आ गया है।

राजस्थान में बना प्रेरित चक्रवात भी समाप्त हो गया है। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहां से आ रही सर्द हवाओं ने एक बार फिर सिहरन बढ़ा दी है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में कुछ और गिरावट होने के आसार हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल सहित इसके आसपास की बेशकीमती सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं और अतिक्रमण की चपेट से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन एक हाईटेक व्यवस्था लागू करने जा रहा…
 29 June 2026
भोपाल। भोपाल दुग्ध संघ ने दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए दूध खरीद दर में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। संघ ने दूध की खरीद दर बढ़ाकर 870…
 29 June 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला के घर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरी की वारदात हुई। बदमाशों ने पीछे के…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
भोपाल। शहर बहुचर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में मंगलवार को कोर्ट नए सिरे से सुनवाई करने जा रहा है। इस दौरान सेवानिवृत्त जिला जज गिरिबाला सिंह के लंबित आवेदनों…
 29 June 2026
 इंदौर। यशवंत क्लब में रविवार को मैनेजिंग कमेटी को लेकर हुए चुनाव काफी दिलचस्प रहे। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली, दोनों पदों पर…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
 भोपाल। ऐशबाग के सुदामा नगर में रेलवे से सेवानिवृत्त हेमंत फिलेमोन उर्फ हेमंत बारिक और उनकी पत्नी शकुंतला फिलेमोन की दोहरे हत्याकांड की जांच अब गहन हो गई है। पुलिस…
 29 June 2026
मध्य प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था अब डिजिटल युग में एक बड़ा कदम रखने जा रही है। प्रदेश सरकार ने अदालतों में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के उपयोग को आसान और पारदर्शी बनाने…
Advt.