सीएम राइज स्कूल से बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

Updated on 19-04-2023 05:38 PM

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोर (नानो) कांवरे ने कहा है कि प्रदेश में प्रारंभ किये गये सीएम राइज स्कूल से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। स्कूल में बच्चों की सुविधा के लिये सभी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। राज्य मंत्री श्री कांवरे बालाघाट जिले के कटंगी के सीएम राइज स्कूल प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम को मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर बिसेन, विधायक श्री टामलाल सहारे ने भी संबोधित किया।

राज्य मंत्री श्री कांवरे ने बताया कि कटंगी सीएम राइज स्कूल का भवन जल्द ही बन कर तैयार हो जाएगा। सीएम राइज स्कूल प्रदेश में स्कूली शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने की प्रभावी शुरूआत है। राज्य सरकार ने भवन निर्माण के लिये 42 करोड़ 50 लाख रूपये की राशि मंजूर की है। राज्य मंत्री श्री कांवरे ने कार्यक्रम में प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये शुरू की गई लाड़ली बहना योजना का भी जिक्र किया।

जल जीवन मिशन और मनरेगा के कार्यों की समीक्षा

राज्य मंत्री श्री कांवरे ने बालाघाट कलेक्ट्रेट में जल जीवन मिशन एवं मनरेगा के कार्यों की समीक्षा की। राज्य मंत्री श्री कांवरे ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए ऐसी व्यवस्था की जाएँ, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या न हो। उन्होंने पेयजल व्यवस्था पर सतत निगरानी के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में तय किया गया कि अधिकारियों की संयुक्त टीम निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्था की जानकारी एकत्र करेगी।

मनरेगा की समीक्षा के दौरान राज्य मंत्री श्री कांवरे ने अधिकारियों को उन ग्रामों का शीघ्र दौरा करने के निर्देश दिए जहाँ मजदूरी का भुगतान नहीं मिलने की शिकायतें मिली है। बैठक में बताया गया कि जिले में 72 निषादराज भवन पूर्ण कर लिये गये है। जिले में उचित मूल्य दुकान गोदाम के 75 निर्माण कार्यों में 74 के कार्य प्रारंभ हो गये है। जिले के सुदूर सड़क के 294 स्वीकृत कार्यों में से 120 कार्य पूरे किये जा चुके है। बैठक में यह भी बताया गया कि मनरेगा के कार्यों में 95 प्रतिशत मजदूरी का समय पर भुगतान श्रमिकों को किया जा रहा है। जिले में वर्ष 2023-24 में 111 लाख मानव दिवसों का रोजगार सृजित करने का कार्यक्रम तय किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.