भोपाल में बच्चों को लगेगा जापानी बुखार का टीका, 15 वर्ष तक के 9 लाख बच्चों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य

Updated on 21-02-2024 12:36 PM

 भोपाल। जापानी बुखार या मस्तिष्क बुखार (जेपेनीज इंसेफेलाइटिस) के संक्रमण से बचाने एक से 15 साल की उम्र के बच्चों को जेपेनीज इंसेफेलाइटिस का टीका 27 फरवरी से लगाने का अभियान चलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी में 9 लाख बच्चों को सिंगल डोज लगाए जाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां भी पूर्ण कर ली है।

जेपेनीज इंसेफेलाइटिस (जेई) बुखार को जापानी बुखार और दिमागी बुखार भी कहा जाता है। यह मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी है। नेशनल वेक्टर बोर्न कंट्रोल प्रोग्राम की रिपोर्ट के अनुसार जेपेनीज इंसेफेलाइटिस का वायरस सुअर और जंगली पक्षियों में पाया जाता है। जो जेई वायरस वाले सुअर अथवा जंगली पक्षी को जब क्यूलेक्स प्रजाति का मच्छर काटता है, तो जेई के वायरस मच्छर के शरीर में पहुंच जाते हैं। यही मच्छर जब स्वस्थ व्यक्ति को काटता है, तब व्यक्ति को जेपीनीज इंसेफेलाइटिस का संक्रमण हो जाता है।

सीएमएचओ डा. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि भोपाल में 27 फरवरी से एक साल से 15 साल तक की उम्र के बच्चों को जेपेनीज इंसेफेलाइटिस का वैक्सीन लगाया जाएगा। इस वैक्सीन के लगाए जाने से बच्चों में मस्तिष्क बुखार फैलाने वाले वायरस से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता पैदा होगी। उन्होंने बताया कि एक साल से कम उम्र के बच्चों का वैक्सीन अभी नहीं होगा। इन बच्चों को जेपेनीज इंसेफेलाइटिस का वैक्सीनेशन के अगले चरण में होगा। इसे लेकर मंगलवार को कलेक्टोरेट में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिला पंचायत सीईओ , सीएमएचओ, सिविल सर्जन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

एक साल से कम उम्र के बच्चों को लगेंगे दो डोज

सीएमएचओ डा. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि भोपाल में 27 फरवरी से एक साल से 15 साल तक की उम्र के बच्चों को जेपेनीज इंसेफेलाइटिस का वैक्सीन लगाया जाएगा। इस वैक्सीन के लगाए जाने से बच्चों में मस्तिष्क बुखार फैलाने वाले वायरस से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता पैदा होगी। उन्होंने बताया कि एक साल से कम उम्र के बच्चों का वैक्सीन अभी नहीं होगा। इन बच्चों को जेपेनीज इंसेफेलाइटिस का वैक्सीनेशन के अगले चरण में होगा। इसे लेकर मंगलवार को कलेक्टोरेट में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिला पंचायत सीईओ , सीएमएचओ, सिविल सर्जन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

एक साल से कम उम्र के बच्चों को लगेंगे दो डोज

सीएमएचओ ने बताया कि एक साल से कम उम्र के बच्चों को जेपेनीज इंसेफेलाइटिस वैक्सीन के दो डोज लगाए जाएंगे। पहला डोज बच्चे को जन्म के 9 महीने के बाद लगेगा। जबकि दूसरा बच्चे की उम्र 16 महीना होने पर लगेगा। लेकिन, 27 फरवरी से शुरू हो रहे जेपेनीज इंसेफेलाइटिस वैक्सीनेशन कार्यक्रम में एक साल से कम उम्र के बच्चों को यह वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। जपेनीज इंसेफेलाइटिस का टीका लगने के बाद संबधित बच्चे को बुखार अथवा कोई दूसरा सेहत में बदलाव नहीं होगा। कुछ बच्चों को वैक्सीन लगने के बाद जहां टीका लगाया गया है, उस स्थान पर रेडनेस की समस्या हो सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.