रायपुर। सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने अमृता एम एन के आर्ट अकडमी के सहयोग से सुधा ओपन स्कूल अमासोनी और सफायर ग्रीन के बच्चों के लिए रविवार, 30 नवंबर को एम्पेरिया कम्युनिटी हॉल में निःशुल्क चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की। यह आयोजन सरदार पटेल की 150वीं जयंती समारोह का हिस्सा है, जिसे 31 अक्टूबर 2024 से 31 अक्टूबर 2026 तक दो वर्षों तक मनाया जा रहा है। प्रतियोगिता में 28 बच्चों ने हिस्सा लिया।
विजेता इस प्रकार रहे: पलक शर्मा प्रथम इसीका बघेल द्वितीय आराध्या श्रीवास्तव तृतीय प्रणीत गोयल चौथा। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मिस पलक चौधरी अग्रवाल थीं, जो एक युवा उद्यमी और फर्नीचर डिजाइनर हैं। दया निधि प्रधान, रिटायर्ड सीनियर रेलवे अधिकारी, विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका श्रीमती सुनीता अग्रवाल और अमृता श्रीवास्तव ने निभाई।सुधा सोसाइटी फाउंडेशन के चेयरमैन जी के भटनागर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को अतिथियों ने सराहा और बच्चों के उत्साह की प्रशंसा की।
दुर्ग । जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
दुर्ग, । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
दुर्ग । दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी देवेंद्र कुमार…
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…