मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के सलाहकार ने वेब-सीरिज ‘अनार्की’ के लिए दिया क्लैप-शॉट

Updated on 22-11-2022 04:37 PM

रायपुर

छत्तीसगढ़ में शूट हो रही वेब-सीरिज ‘अनार्की’ के लिए मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन और मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री गौरव द्विवेदी ने क्लैप-शॉट दिया। निर्देशक श्री तारिक खान द्वारा निर्देशित इस वेब-सीरिज में तिग्मांशु धूलिया, पीयूष मिश्रा, जाकिर हुसैन, यशपाल शर्मा और अनिता हासनंदनी जैसे कलाकार काम कर रहे हैं। इसकी शूटिंग रायपुर के सिविल लाइन स्थित छत्तीसगढ़ क्लब में हो रही है। वेब-सीरिज ‘अनार्की’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग इस साल अप्रैल में हो चुकी है। इसके दूसरे और अंतिम शेड्यूल की शूटिंग अभी छत्तीसगढ़ में चल रही है।

मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन और मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री गौरव द्विवेदी ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में तैयार राज्य की फिल्म नीति की खासियतों के बारे में निर्देशक श्री तारिक खान और उनकी टीम को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश की फिल्म नीति से प्रभावित होकर बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक शूटिंग के लिए लगातार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। यहां कई वेब-सीरिजों की शूटिंग हो चुकी है। उन्होंने निर्देशक श्री खान को भी वेब-सीरिज की शूटिंग के लिए राज्य शासन की तरफ से हर तरह के सहयोग का भरोसा दिलाया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.