मुख्यमंत्री ट्रॉफी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022, हर एक प्वॉइंट के लिए हो रही मशक्कत

Updated on 23-09-2022 05:14 PM
छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों से बैडमिंटन का अंतरराष्ट्रीय स्तर का मुकाबला मुख्यमंत्री ट्रॉफी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 चल रहा है। इस दौरान खिलाड़ी एक-एक प्वॉइंट पसीना बहाते दिख रहे हैं। छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन का यह अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर हो रहा है। इसमें भारत समेत 12 देशों के बैडमिंटन खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। यहां छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोवा स्थित आई स्पोर्ट्स बैडमिंटन एरिना में 20 सितम्बर से शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस बैडमिंटन टूनार्मेंट में पहले दो दिन क्वॉलीफाइंग मुकाबले हुए। साथ ही आज से मुख्य ड्रा के मैच भी शुरू हो चुके हैं। इस दौरान छत्तीसगढ़ के खिलाडि?ों का उम्दा प्रदर्शन देखने को मिला। छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर अनेक नेशनल और इंटरनेशनल स्पर्धा खेल चुके खिलाडि?ों ने अपने अनुभव भी साझा किए।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार छत्तीसगढ़ में खेलों को प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए छत्तीसगढ़ में विभिन्न खेलों के लिए अकादमी का निर्माण व सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री बघेल छत्तीसगढ़ में खेलों के आयोजन की पहल भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में यहां 20 से 25 सितम्बर तक मुख्यमंत्री ट्रॉफी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 का आयोजन किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की इस बैडमिंटन स्पर्धा में भारत के साथ ही श्रीलंका, थाइलैंड, कनाडा, अमेरिका, मालदीव, मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, जापान, युगांडा और जाम्बिया के 550 बैडमिंटन खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होने पहुँचे हैं। इस दौरान पुरुष एकल, पुरुष युगल, महिला एकल, महिला युगल एवं मिश्रित युगल मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस प्रतियोगिता में पुरस्कार राशि 15 हजार अमेरिकी डॉलर तय किया गया है।

इस तरह रहे पहले दिन के परिणाम
मुख्यमंत्री ट्रॉफी इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन स्पर्धा 2022 के मुख्य ड्रा मुकाबलों के दौरान दूसरे दिन के परिणाम इस तरह रहे। इसमें – महिला वर्ग प्रथम दौर में – साक्षी फोगाट (भारत) ने तनिष्क मामिला पल्ली (भारत) को 21-16, 21-19 से, अन्वेषा गौड़ा (भारत) ने प्रणवी नटराजन (भारत) को 21-12,21-19 से, उन्नति हुड्डा (भारत) ने फ?जा नजरिन (भारत) को 21-7, 21-11 से, आद्या वरियथ (भारत) ने हीरल चौहान (भारत) को 21-15, 21-19 से, अनुरा प्रभुदेसाई (भारत) ने ममैक्या लंका (भारत) को 21-9, 21-19 से, इशरानी बरुआ (भारत) ने मेबल नमकोये (युगांडा) को 21-3, 21-6 से, गाओ जिन वेई (मलेशिया) ने द्रिथि यतीश (भारत) को 21-10, 21-8 से हराया।

सामिया इमाद फारूकी (भारत) ने कनिका कंवाली (भारत) को 21-6, 21-13 से, लिखिता श्रीवास्तव (भारत) ने अनन्या अग्रवाल (भारत) को 21-14, 21-13 से, तृषा हेगड़े (भारत) ने चंद्र तनू चंद्रा (भारत) को 21-15, 11-21, 21-18 से, अष्मिता चालिहा (भारत) ने खुशी ठक्कर (भारत) को 21-19, 21-13 से, दीपाली गुप्ता (भारत) ने अंजना कुमारी (भारत) को 21-18, 21-11 से पराजित करते हुए टूनार्मेंट में अपनी जगह सुरक्षित की।
मुख्य ड्रा महिला एकल का परिणाम – मालविका बंसोड़ (भारत) ने साद धर्माधिकारी (भारत) को 21-5,21-10 से, आकर्षी कश्यप (भारत) ने निक्की राप्रिया (भारत) को 21-6,21-7 से मात दी।

मिश्रित युगल द्वितीय दौर के परिणाम – वेंकट गौरव प्रसाद और जूही देवांगन (भारत) की जोड़ी ने एस. सुनजीत और गौरी कृष्णा टी. आर. (भारत) को 21-18,22-20 से, ईशान भटनागर और तनीषा क्रास्टो (भारत) की जोड़ी ने नितिन कुमार और मैनी बोरुआह (भारत) को 21-14, 21-14 से पराजित किया।
मुख्य ड्रा पुरुष एकल –  छत्तीसगढ़ के सिद्धार्थ प्रताप सिंह (भारत) ने हेमंत एम.गौड़ा (भारत) को 21-16, 22-24, 21-12 से हराया।
खिलाडि?ों का है कहना :  बैडमिंटन में देश में पहली रैंकिंग के साथ खेल रही एन. सिक्की रेड्डी भी रायपुर में खेलने पहुंची हैं। रायपुर छत्तीसगढ़ में हो रहे टूनार्मेंट को लेकर उन्होंने कहा कि बहुत सारे प्लेयर्स के लिए इस तरह के टूनार्मेंट को खेलना संभव नहीं हो पाता। ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल सराहनीय है। यह देश के बैडमिंटन खिलाडि?ों को लिए बेहतर अवसर है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताया।  पुणे से आए वरुण कपूर ने कहा कि, वे 11 साल से बैडमिंटन खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह टूनार्मेंट छत्तीसगढ़ समेत देश के दूसरे राज्यों के युवा खिलाडि?ों के लिए बड़ा अवसर है। इससे यहां के खिलाडि?ों को बड़ी प्रेरणा मिलेगी। वहीं जो बैडमिंटन में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए एक बड़े पायदान का काम करेगा। मुंबई (महाराष्ट्र) से आयी युवा खिलाड़ी महक नायक ने बताया कि वे पिछले पांच साल से बैडमिंटन खेल रही हैं। इस टूनार्मेंट में उन्हें अपना विश्व रैंकिंग बढ़ाने का मौका मिला है। यह युवा खिलाडि?ों के लिए अपने खेल को सुधारने का अच्छा अवसर है। टूनार्मेंट में सुविधाओं को लेकर भी उन्होंने सरकार को सराहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.