मुख्यमंत्री आज भोपाल में शासकीय सेवा में चयनित 8500 नवनियुक्तों को नियुक्ति पत्र देंगे

Updated on 05-03-2024 02:43 PM

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंगलवार को भोपाल में शासकीय सेवा में चयनित 8,500 नवनियुक्तों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। लाल परेड मैदान भोपाल में मंगलवार को ‘राज्यस्तरीय स्वच्छता प्रेरणा समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है।

समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समारोह में उपस्थित रहेंगे।
समारोह में मुख्यमंत्री भोपाल मेट्रो परियोजना के द्वितीय चरण का भूमिपूजन (लागत राशि रू.1540 करोड़) का लोकार्पण, प्रदेश के नगरीय निकायों को स्वच्छता उपकरणों, सुविधाओं एवं इकाईयों के विस्तार के लिए एक हज़ार करोड़ की राशि का अंतरण, स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 एवं सिटी ब्यूटी काम्पटीशन में पुरस्कृत निकायों का सम्मान करेंगे ।

जन-प्रतिनिधियों, नागरिकों, नगरीय निकायों के अधिकारियों/ कर्मचारियों एवं स्वच्छता कर्मियों का स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है।

प्रदेश के सभी 413 नगरीय निकायों में प्रातः आठ से 11 बजे तक सार्वजनिक/ व्यावसायिक क्षेत्रों, धार्मिक एवं प्रमुख स्थलों पर राज्यव्यापी समग्र स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जाएगा।

इस आयोजन में नगरीय निकायों से जनप्रतिनिधि, जागरूक नागरिक, युवा, छात्रगण, आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारी, स्वच्छता नोडल, स्वच्छता कर्मी एवं सफाई मित्र शामिल होंगे।

मुख्य आयोजन भोपाल में आयोजित होगा, जिसमें स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 एवं सिटी ब्यूटी कंपटीशन के विभिन्न घटकों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को सम्मानित किया जाएगा। इस प्रकार प्रदेश के 47 नगरीय निकाय, चार संभाग, तीन जिले, एक राज्य एवं एक एसबीएम टीम सहित कुल 65 अवार्ड इस अवसर पर प्रदान किए जाएंगे। सम्मानित किए जाने वाले नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारी, स्वच्छता नोडल, सफाई मित्र, फ्रंटलाइन वर्कर्स सहभागी बनेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.