मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर, विकास कार्यों की सौगात

Updated on 15-01-2026 01:11 PM

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न विकास कार्यों में शामिल होकर जिलेवासियों को कई सौगातें देंगे। अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री बगीचा नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन करेंगे तथा गौरव पथ के भूमिपूजन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री साय बगीचा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे और वहां आयोजित हेल्थ कैंप का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वे मंगल भवन के निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे और उज्जवला महोत्सव कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

दौरे के अगले चरण में मुख्यमंत्री फरसाबहार पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही वे अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर समाज के लोगों को संबोधित करेंगे।

दौरे के अंत में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बगिया स्थित अपने निज निवास में रात्रि विश्राम करेंगे। प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.