सिंगरौली घटना क्रम पर मुख्यमंत्री श्री चौहान का कड़ा रूख

Updated on 29-04-2023 06:10 PM

सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना क्षेत्रांतर्गत तेलाई ग्राम में परिवारिक पैसों के लेन-देन के मामले में विवाद के चलते 2 लोगों की बोलेरो वाहन से कुचल कर हत्या कर देने के मामले में आज सिंगरौली प्रशासन ने आरोपियों के घर को जमींदोज कर दिया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को संज्ञान में लेकर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिये थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में घटना के अगले दिन 28 अप्रैल को आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके द्वारा निर्मित अवैध मकान को जमींदोज कर दिया गया और घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी जप्त कर लिया गया है।

घटना के मुख्य आरोपी इन्द्रमान केसरी (गुप्ता) और उसके पुत्र अजय केसरी ने पारिवारिक पैसों के लेन देन संबंधी विवाद में 27 अप्रैल को अपने ही भाई अश्विनी उर्फ छोटे केशरी पिता जमुना प्रसाद केशरी उम्र 60 वर्ष तथा भतीजे सचिन केसरी पिता अश्विनी केशरी उम्र 28 वर्ष की बोलेरो से कुचल कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे।

हत्या के साक्ष्य घटना स्थल में मौजूद पाये जाने पर आरोपियों के विरूद्ध थाना बैढ़न में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.