मुख्यमंत्री श्री चौहान का जीवन मानवता को समर्पित- राज्य मंत्री श्री यादव

Updated on 06-03-2023 04:46 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्म-दिन पर निवास पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने आम एवं कटहल के पौधे रोपे और मुख्यमंत्री को जन्म-दिवस की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान का संपूर्ण जीवन मानवता को समर्पित है। गरीब, बेसहारा एवं कमजोर वर्ग की सहायता कर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास में वे सतत अनवरत लगे हुए हैं। धरती माँ की सेवा प्रकृति से प्राप्त कई नेमतों के प्रति कृतज्ञ होने की अभिव्यक्ति है। दैनिक पौध-रोपण के संकल्प को अभियान बनाने, जीवनशैली में शामिल करने का सतत आहवान मुख्यमंत्री इसी भाव को प्रदर्शित करता है। 

माता भूमि: पुत्रो अहं पृथिव्या, इसी को अपना मूल-मन्त्र बनाते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 19 फरवरी 2021 (नर्मदा जयन्ती) से प्रतिदिन पौध-रोपण का संकल्प लिया और इसे सिद्ध भी किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के पौध-रोपण के आहवान ने एक अभिनव जन-आन्दोलन का रूप लिया है और इसमें दिन-प्रतिदिन नागरिकों की सहभागिता में वृद्धि हो रही है। साथ ही लोगों में पर्यावरण अनुकूल व्यवहार की भावना को भी बल मिल रहा है। यह आचरण ही मानव जाति के सतत संवहनीय विकास का आधार है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के जन्म-दिन पर राज्य मंत्री श्री यादव ने अपील की है कि हर व्यक्ति अपने जीवनकाल में कम से कम एक पौधा अवश्य रोपे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.