मुख्यमंत्री श्री चौहान करेंगे स्कूल चलें हम अभियान का शुभारंभ

Updated on 14-07-2023 06:15 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 17 जुलाई से आरंभ हो रहे स्कूल चलें हम अभियान और बड़वानी व राजगढ़ में विकास पर्व यात्राओं के लिए जारी तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सीहोर में होने वाले लाड़ली बहना सम्मेलन तथा धार जिले में कुक्षी सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए जारी गतिविधियों की भी जानकारी प्राप्त की। निवास कार्यालय समत्व भवन में हुई बैठक में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री इंदरसिंह परमार वर्चुअली शामिल हुए। अपर मुख्य सचिव जल संसाधन श्री एस.एन. मिश्रा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरूण शमी तथा महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

15 जुलाई को आष्टा में लाड़ली बहना सम्मेलन

15 जुलाई को आष्टा जिला सीहोर के मुखर्जी मैदान में लाड़ली बहना सम्मेलन होगा, इसके साथ ही दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण तथा रोड-शो भी आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान लाड़ली बहना सेना प्रशिक्षण बुकलेट का विमोचन और आजीविका मिशन की महिलाओं से संवाद भी करेंगे। दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम में लगभग 379 हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। आष्टा में नगर पालिका कम्युनिटी हॉल से आरंभ होने वाले रोड-शो में व्यावसायिक संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि तथा लाड़ली बहना सेना की बहनें शामिल होंगी। रोड-शो में विभिन्न विभागों की योजनाओं, कार्यक्रमों और गतिविधियों पर केन्द्रित प्रदर्शनियाँ भी होंगी।

16 जुलाई को कुक्षी सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री श्री चौहान 16 जुलाई को कुक्षी सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन करेंगे। लगभग 2200 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना से धार जिले के 175 गाँवों के एक लाख 25 हजार किसान लाभान्वित होंगे तथा 75 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान मेघनाथ घाट चंदनखेड़ी में परियोजना का भूमिपूजन करेंगे तथा चयनित कृषकों और श्रमिकों के साथ बातचीत करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाभान्वित होने वाले गाँवों के निवासियों को भी भूमिपूजन में आमंत्रित किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान 16 जुलाई को ही बड़वानी जिले में नागलवाड़ी माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात बड़वानी पहुंचकर विकास पर्व यात्रा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान जनजातीय प्रतिनिधियों और लोक कलाकारों से संवाद भी करेंगे।

17 जुलाई को आरंभ होगा स्कूल चलें हम अभियान

मुख्यमंत्री श्री चौहान 17 जुलाई को शाजापुर के ग्राम गुलाना से स्कूल चलें हम अभियान 2023-24 का शुभारंभ और सीएम राइज़ स्कूल गुलाना के शाला भवन का लोकार्पण करेंगे। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेश की सभी शालाएं व अभिभावक-शिक्षक संघ वर्चुअली जुड़ेंगे। स्कूल चलें हम अभियान को जन-आंदोलन में बदलने के उद्देश्य से 17 से 19 जुलाई तक सभी शासकीय शालाओं में 'भविष्य से भेंट' कार्यक्रम होगा। इसमें विद्यार्थियों को समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख व्यक्ति मार्गदर्शन देंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान 17 जुलाई को राजगढ़ में विकास-पर्व यात्रा के अंतर्गत रोड-शो में शामिल होंगे। विभिन्न समाज-प्रतिनिधियों से संवाद भी करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.