मुख्यमंत्री श्री चौहान 14 मई को करेंगे कृषक ब्याज माफी योजना का शुभारंभ

Updated on 14-05-2023 07:53 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान रविवार-14 मई को सागर जिले के केरबना गाँव से मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना-2023 के अंतर्गत आवेदन प्राप्ति से अभियान का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश में 11 लाख 19 हजार डिफाल्टर किसान भाई-बहनों को योजना का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार डिफाल्टर किसानों की 2200 करोड़ से अधिक राशि का ब्याज माफ करेगी और इस राशि की प्रतिपूर्ति राज्य शासन द्वारा की जाएगी।

राज्य सरकार द्वारा ब्याज भरने से किसान भाई-बहन डिफाल्टर नहीं कहलाएंगे। किसानों को समिति से डिफाल्ट मुक्त होने का प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा। किसान भाई शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर योजना के लिए पात्र हो जाएंगे। जिन किसानों को समिति से खाद और बीज प्राप्त नहीं हो रहा था, उनको अब विशेष सुविधा के तहत खाद एवं बीज समिति से प्राप्त होने लगेगा। पूर्व में ऋण माफी की उम्मीद में बहुत से किसान, डिफाल्टर और सोसायटी से खाद-बीज लेने से वंचित हो गए थे। ऐसे किसानों की परेशानियों को देखते हुए राज्य सरकार उनके ब्याज की राशि भरेगी।

सरकार से मिली राहत से प्रसन्न हैं किसान

प्रदेश में कृषक ब्याज माफी योजना के फलस्वरूप मिलने वाली राहत से किसान वर्ग प्रसन्न है। उल्लेखनीय है कि योजना में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों से संबद्ध प्राथमिक कृषि साख समितियों के ऐसे कृषक, जिन पर 31 मार्च 2023 की स्थिति में कुल बकाया ऋण (मूल एवं ब्याज को मिलाकर) 2 लाख रूपये तक है और वे डिफाल्टर हैं, का ब्याज माफ किया जाएगा। माफ किए गए ब्याज की प्रतिपूर्ति राज्य शासन द्वारा की जाएगी। दो लाख रूपये तक के फसल ऋण में अल्पकालीन फसल ऋण एवं प्राकृतिक आपदा के कारण जो अल्पकालीन ऋण मध्यकालीन ऋण में परिवर्तित हुआ है, उसको शामिल किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.