मुख्यमंत्री श्री चौहान से म.प्र. प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों ने की भेंट
Updated on
08-12-2022 10:46 PM
मुख्यमंत्री
श्री शिवराज सिंह चौहान से
मध्यप्रदेश प्रशासनिक सेवा
संघ के अध्यक्ष श्री जी.पी. माली
के नेतृत्व में संघ के
प्रतिनिधियों ने भेंट कर राज्य
प्रशासनिक सेवा संवर्ग की
मांगों पर सहृदयतापूर्वक
विचार करने का अनुरोध किया। संघ
ने राज्य प्रशासनिक सेवा
संवर्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए
सुझाव प्रस्तुत किए हैं। संघ
द्वारा अनुविभागीय अधिकारी
राजस्व की पदस्थापना राज्य
शासन स्तर से किए जाने, अपर
कलेक्टर के पद पर राज्य
प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों
को पदस्थ करने आदि मांगों पर
विचार करने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन
में भेंट के दौरान संघ की
प्रभारी महा सचिव सुश्री किरण
गुप्ता, सर्वश्री संजय
श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, श्री
पी.सी. शाक्य, अरुण सिंह, आकाश
श्रीवास्तव, क्षितिज शर्मा,
जमील खान और कमल सोलंकी उपस्थित
थे।
भोपाल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का संचालनालय भोपाल से उज्जैन शिफ्ट करने के बाद अब मोहन सरकार उज्जैन में स्थायी सिंहस्थ मेला कार्यालय शुरू करने जा रही है। इससे संबंधित…
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इस साल स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में हुए विकास कार्यों और…
भोपाल, भोपाल वेस्टर्न बायपास को राज्य स्तरीय साधिकार समिति की मंजूरी मिल गई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में हुई एसएलईसी की मीटिंग में वेस्टर्न बायपास को मंजूरी दी…
भोपाल। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों पर होने वाले कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेंगे। यह एक तरह से विकास कार्यों के सोशल ऑडिट…
भोपाल। राजधानी में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं ने नई तरह की समस्या सामने रखी है।उन्होंने कहा कि उन्हें बिजली की खपत या मीटर की रीडिंग से…
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर के बाद कई विभागों में बड़ी अनियमिता सामने आ रही है। कई स्थानों पर सीनियर्स की जगह बड़े पदों पर…
भोपाल। री-नीट 2026 परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) मुख्यालय पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। परीक्षा केंद्रों से एकत्रित…