मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लिया प्रधानमंत्री के आगमन के पूर्व तैयारियों का जायजा

Updated on 31-03-2023 05:00 PM

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के एक अप्रैल को भोपाल आगमन की तैयारियाँ चाक-चौबंद हैं। प्रदेश के नागरिक प्रधानमंत्री के आगमन से हर्षित हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रानी कमलापति स्टेशन पहुँच कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने टी.वी. चेनल प्रतिनिधियों से कहा कि मध्यप्रदेश का सौभाग्य है कि एक बार फिर प्रधानमंत्री श्री मोदी मध्यप्रदेश की धरती पर पधार रहे हैं। एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम तीनों सेनाओं की कमांडर कॉन्फ्रेंस है, जिसमें प्रधानमंत्री हिस्सा लेंगे।

वंदे भारत ट्रेन बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मध्यप्रदेश को "वंदे भारत ट्रेन " की बड़ी सौगात दी है। इसके लिए प्रधानमंत्री का हम हृदय से धन्यवाद करते हैं। यह ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन से दिल्ली तक चलेगी। लगभग 8 घंटे में यह सफर शताब्दी एक्सप्रेस के सफर से सवा घंटे कम अवधि में पूरा होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर से रानी कमलापति स्टेशन तक सड़क मार्ग से आएंगे। प्रधानमंत्री स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से वंदे भारत ट्रेन को फ्लेग ऑफ करेंगे। प्रधानमंत्री से बच्चे भी ट्रेन के एक कोच में भेंट और चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज शिवाजी नगर के 6 नंबर स्टॉप का अवलोकन कर प्रधानमंत्री श्री मोदी के एक अप्रैल को भोपाल में हो रहे कार्यक्रम के यात्रा मार्ग पर की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि शिवाजी नगर क्षेत्र में मार्ग के एक तरफ नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का अभिवादन कर स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा तैयारियों के अवलोकन के दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा और श्रीमती कृष्णा गौर, पूर्व विधायक श्री उमाशंकर गुप्ता, श्री सुमित पचौरी और अन्य जन-प्रतिनिधि भी साथ थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.