मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पीपल, चंपा और करंज के पौधे लगाए

Updated on 20-05-2023 06:25 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, चंपा और करंज के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ नर्मदा हाइड्रोइलेक्ट्रिकल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एन.एच.डी.सी.) के प्रबंध निदेशक श्री विजय कुमार सिन्हा ने पौधे रोपे। एन.एच.डी.सी. द्वारा जल विद्युत ऊर्जा के साथ नवकरणीय तथा हरित ऊर्जा के क्षेत्र में संचालित गतिविधियों में वर्तमान में साँची तथा ओंकारेश्वर में सौर ऊर्जा इकाइयाँ स्थापित की जा रही हैं। इस पहल से प्रदेश को प्रदूषणमुक्त सस्ती बिजली निरंतर उपलब्ध हो सकेगी। पौध-रोपण में एन.एच.डी.सी. के अधिकारी भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्रीमती विनोदिनी श्रीवास्तव ने पौधे रोपे। मुख्यमंत्री ने श्रीमती श्रीवास्तव द्वारा लिखित पुस्तक "सरल सुबोध गीता" का विमोचन भी किया। उनके परिवार से सर्वश्री विजय श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, वत्सल श्रीवास्तव, सुश्री विभा श्रीवास्तव तथा अन्य सदस्यों ने भी पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्री आर.पी. शर्मा, श्रीमती मुन्नी शर्मा, सुश्री सरस्वती शर्मा तथा श्री राजेंद्र मेहता भी पौध-रोपण में शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.