
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जलियाँवाला बाग नरसंहार के दोषी जनरल डायर से बदला लेने के लिए जीवन के 21 साल और जीवन बलिदान कर देने वाले वीर सपूत उधम सिंह जी की जयंती पर नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राष्ट्र की सेवा में जीवन का हर क्षण अर्पित कर देने वाले भारत माँ के इस लाल के प्रति देश के कण-कण और प्रत्येक भारतीय के मन में गर्व का भाव कायम रहेगा।