
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सेवा, सादगी और समन्वय के प्रतीक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकरदयाल शर्मा जी की पुण्य-तिथि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि डॉ. शर्मा द्वारा अपने सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन में गढ़े गए मानवीय मूल्यों के प्रतिमान अनुकरणीय, प्रेरक और वंदनीय हैं।