मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खजुराहो में सांस्कृतिक गाँव आदिवर्त का लोकार्पण किया

Updated on 23-02-2023 05:16 PM

      मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज छतरपुर जिले के खजुराहो में जी-20 संस्कृति कार्य समूह की बैठक के आयोजन के अवसर पर मध्यप्रदेश के जनजातीय एवं लोक कला राज्य संग्रहालय सांस्कृतिक गाँव आदिवर्त का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आदिवर्त पहुँच कर सर्वप्रथम बड़ादेव और बूढ़ी दाई की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया।

      संस्कृति विभाग द्वारा आदिवर्त को मध्यप्रदेश जनजातीय एवं लोक कला राज्य संग्रहालय के रूप में परिकल्पित किया गया है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, जिले के प्रभारी एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा सहित अनेक विशिष्टजन उपस्थित थे। सांस्कृतिक गाँव आदिवर्त के पहले चरण में 7 जनजातियों के गाँव के परिदृश्य को शामिल किया गया है।

      मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आदिवर्त गाँव की लोकार्पण पट्टिका का अनावरण कर लिखंदरा प्रदर्शनी, संग्रहालय और संगीत नृत्य दीर्घा का अवलोकन भी किया। जनजातीय वर्ग के आवासों में पहुँच कर उनके रहन-सहन और संस्कृति को देखा। मुख्यमंत्री ने चित्रकला दीर्घा का अवलोकन भी किया, जहाँ जनजातीय वर्ग की लोक कला चित्रांकन के जरिए प्रदर्शित है। श्री चौहान ने अगरिया जनजाति की शिल्प कला की प्रक्रिया को भी देखा। मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों ने सांस्कृतिक गाँव आदिवर्त की सराहना की।

आदिवर्त में प्रदेश की प्रमुख जनजातियों, क्रमशः गोंड, बैगा, भील, भारिया, कोरकू, कोल एवं सहरिया के साथ पाँचों सांस्कृतिक अंचल क्रमशः बघेलखंड, बुंदेलखंड, मालवा, निमाड़ एवं चंबल के प्रतिनिधिक आवासों और जीवन उपयोगी वस्तुओं का निर्माण कर प्रदर्शित किया गया है।

लोक धुनों पर थिरके मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री चौहान खजुराहो में आदिवर्त जनजातीय लोक कला राज्य संग्रहालय के लोकार्पण समारोह में स्थानीय लोक कलाकारों के साथ लोक धुनों पर थिरके। उन्होंने ढोल भी बजाया और नृत्य कर कलाकारों का उत्साह वर्धन किया।

संचालक, संस्कृति श्री अदिति कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आदिवर्त संग्रहालय के माध्यम से जनजातीय कलाकारों को स्थानीय उत्पाद और पेंटिंग इत्यादि के विक्रय का बेहतर मौका मिलेगा। इससे कलाकारों की आजीविका भी सुदृढ़ होगी। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा सामूहिक नृत्य भी प्रस्तुत किए गए। संभागायुक्त श्री मुकेश कुमार ने शुक्ला, आईजी श्री प्रमोद शर्मा, कलेक्टर श्री संदीप जी.आर., एसपी श्री सचिन शर्मा सहित स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.