
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश माध्यम से सेवानिवृत्त प्रबंधक श्री संजीव माहेश्वरी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे विनम्र और कर्मठ अधिकारी थे। उन्होंने स्व. श्री माहेश्वरी की आत्मा की शांति और उनके परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। श्री माहेश्वरी का बुधवार को इन्दौर में निधन हुआ।