मुख्यमंत्री श्री चौहान ने फिर दिखाई वृद्ध महिला के प्रति संवेदनशीलता

Updated on 01-05-2023 06:25 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने करोंद चौराहे पर कारकेड रोक कर वृद्ध महिला की कुशल-क्षेम पूछी। मुख्यमंत्री, लाड़ली बहना योजना की अभ्यर्थियों के साथ प्रधानमंत्री श्री मोदी की मन की बात सुनने पीपुल्स मॉल जा रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के अभिवादन और मिलने की इच्छा लिए चौराहे पर खड़ी वृद्धा श्रीमती रामबाई, भीड़भाड़ के कारण संतुलन खो बैठी और सड़क पर गिर गई। यह देखकर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने तत्काल कारकेड रूकवाया और वाहन से उतर कर श्रीमती रामबाई को खड़े होने में मदद की और ढाँढस बंधाया। कुशल-क्षेम पूछी और उनके संभलने एवं घबराहट दूर होने साथ खड़े रहे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पुलिसकर्मियों को वृद्धा का सहयोग करने के निर्देश दिये और पीपुल्स मॉल के लिए रवाना हुए। श्रीमती रामबाई पत्नी श्री राजाराम, करोंद चौराहा टॉवर के पास रह रहे लोहा पीटा परिवार से हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईद के दिन भी भोपाल के वीआईपी रोड पर कारकेड रूकवा कर वाहन दुघर्टना में घायल युवाओं को उपचार के लिये अस्पताल भिजवाया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.