मुख्यमंत्री ने कहा- वादा पूरा किया:1.33 लाख किसानों को ट्रांसफर की 233 करोड़ की भावांतर राशि

Updated on 14-11-2025 11:49 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को देवास में भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत 1.33 लाख सोयाबीन किसानों के खातों में 233 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की। उन्होंने कहा कि यह योजना अन्नदाता के उत्थान का प्रतीक है और हमारी सरकार ने योजना शुरू करने के 15 दिन के भीतर किसानों से किया वादा पूरा किया है।

सीएम ने कहा कि प्रदेश के किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने वाला देश का पहला राज्य मप्र है। इस अवसर पर उन्होंने देवास जिले में 183.25 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया और कृषि यंत्र, जैविक खेती, पीएमएफएमई सहित विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरित किए।

सीएम ने कहा कि पिछले साल सोयाबीन का भाव 4800 रुपए था, जबकि इस बार सरकार किसानों को 500 रुपए प्रति क्विंटल का अतिरिक्त लाभ दे रही है। प्रदेश में अब तक 9 लाख से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है। किसान 15 जनवरी 2026 तक मंडियों में सोयाबीन बेच सकेंगे। सीएम ने कहा कि प्रदेश में अब कृषि आधारित उद्योग वर्ष 2026 मनाया जाएगा। मप्र में प्राकृतिक खेती अपनाने पर किसानों को 4 हजार रुपए प्रति एकड़ अनुदान मिलेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.