मुख्यमंत्री साय ने धान बिक्री किये 84058 किसानों को दिया 3237.96 लाख रूपये

Updated on 01-03-2026 01:02 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़।  जिला मुख्यालय में कृषक उन्नत योजना के अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह का आयोजन शुक्ला भवन सारंगढ़ में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस दौरान उपस्थित किसानों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना और सरकार की विभिन्न कृषक हितैषी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 442948.84 मे.टन धान विक्रय के भुगतान राशि 104934.58 लाख रूपये जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के 84058 किसानों के खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से अंतर राशि 3237.96 लाख रुपये का हस्तांतरण बटन दबाकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, जिला पंचायत के अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, सदस्य लता लक्षमे, शिवकुमारी साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष सारंगढ़ ममता ठाकुर, पूर्व विधायक कामदा जोल्हे, सत्ता धारी दल के जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव, खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, पत्रकारगण आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे द्वारा किसानों को सहायता एवं प्रोत्साहन राशि के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसी क्रम में ग्राम सालर के किसान चोकलाल को बोनस राशि का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रमाण पत्र पाकर किसान ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की गई। 14 महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर वितरित किए गए। हितग्राही महिलाओं ने योजना का लाभ मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, महिलाएं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.