मुख्यमंत्री ने सिंगरौली और सेंधवा के लोगों से की वर्चुअली चर्चा, बोले- जनकल्याण में जुटी डबल इंजन की सरकार

Updated on 20-01-2024 12:53 PM

भोपाल। शुक्रवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने सीएम हाउस में कार्यालय समत्व भवन से विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत सिंगरौली और सेंधवा के हितग्राहियों से वर्चुअली चर्चा में कहा कि देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार जनकल्याण के काम में जुटी है। सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पात्र व्यक्ति आगे आएं और लाभ उठाएं। भाजपा सरकार गरीबों और वंचितों को सहायता व संबल दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके पहले वे स्वजनों के साथ मुख्यमंत्री आवास में पूजा-अर्चना की।

डा. यादव ने विधिवत शुक्रवार को सीएम हाउस में प्रवेश किया। मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान अब तक 19500 से अधिक ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन हुआ और 41 लाख 35 हजार 788 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा चुका है। इस दौरान सेंधवा के भालेराव ने बताया कि उन्होंने मुद्रा लोन से मिली राशि से चाय की दुकान प्रारंभ की है।

वहीं, राहुल वाडिले ने बताया कि वे मोबाइल रिपेयरिंग करते हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वनिधि योजना, आयुष्मान कार्ड सहित उज्ज्वला योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उनके परिवार की महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का भी लाभ मिला है। प्रधानमंत्री की जनोन्मुखी पहल से उनके परिवार का जीवन स्तर सुधरा है।

मुख्यमंत्री से सिंगरौली की ग्राम पंचायत ओड़गड़ी के रामसूरत साकेत, अनीता सिंह तथा गंगाराम वैश्य ने योजनाओं के लाभ से स्वयं और परिवार के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों के संबंध में बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस उत्सव में उत्साह और उमंग के साथ वर्चुअली सम्मिलित हों।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.