मुख्यमंत्री ने दी सौगात, भैंसो में हिंदी माध्यम आत्मानंद स्कूल और मेहंदी में प्राथमिक शाला की मंजूरी

Updated on 20-10-2022 05:26 PM

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत पामगढ़ विधानसभा के ग्राम कोनारगढ़ पहुचें। मुख्यमंत्री ने ग्राम मुलमुला में जैतखाम की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात स्थल पर छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने  पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय श्री परसराम भारद्वाज की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर भेंट-मुलाकात की शुरूआत की।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम कोनार में सी.सी. रोड, कोनारगढ़ से कोसा तक सड़क, तालाब गहरीकरण, पामगढ़ व कोसा में सामुदायिक भवन की घोषणा की। इसी प्रकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए भैंसो में हिंदी माध्यम आत्मानंद स्कूल, मुलमुला में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन, कोसा में शासकीय प्राथमिक शाला भवन और ग्राम मेहंदी के हरदीपारा में नवीन प्राथमिक शाला की स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने शहीद रूद्र प्रताप सिंह की शहादत के सम्मान में उनकी प्रतिमा स्थापित की भी मंजूरी दी। भेंट-मुलाकात के दौरान राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल भी मौजूद थे।  मुख्यमंत्री ने बड़ी सहजता से ग्रामीणों से बातचीत की शुरूवात की। उन्होंने गौठान संचालन, गोधन न्याय योजना, स्कूल प्रबंधन, चिकित्सा व्यवस्था सहित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली। कोनारगढ़ के श्री संग्राम सिंह यादव ने अल्प कालीन कृषि ऋण माफी योजना के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इस योजना से हजारों किसानों को खेती-किसानी के कर्ज से मुक्ति मिली है। इससे किसानों का आत्म विश्वास बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने भेंट मुलाकात के पूर्व कोनारगढ़ के उप-स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने केन्द्र के प्रभारी अधिकारी श्री घनश्याम प्रसाद से ओपीडी, आईपीडी एवं उपलब्ध सभी स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। चिकित्सा  अधिकारी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इस स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना 2012-2013 में हुई थी। यहां 2 बिस्तर, 12 प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं, 7 प्रकार के जांच की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल में ृआवश्यकता अनुसार टेलीमेडिसिन के माध्यम से उच्च केंद्रों के डॉक्टरों से परामर्श की भी सुविधा है। अस्पताल में प्रसव कक्ष, महिला वार्ड, लैब, फामेर्सी, ओपीडी रूम और मरीजों से काउंसलिंग के लिए कक्ष भी है। यहां प्रतिमाह 15 से 20 डिलीवरी होती है। मुख्यमंत्री ने इलाज कराने आए लोगों से भी बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं के सम्बन्ध जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आम का पौधा भी लगाया।

मुख्यमंत्री ने शासकीय प्राथमिक शाला कोनारगढ़ का उदघाटन स्कूली बच्चों से फीता कटवाकर करवाया। मुख्यमंत्री ने कक्षा तीसरी के बच्चों से 12 का पहाड़ा पूछा, बच्चों के द्वारा पहाड़ा सुनाने पर ताली बजवाकर प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि इस स्कूल भवन का निर्माण जिला खनिज न्यास निधि से कराया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
रायपुर, रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक-4 में पदस्थ जोन आयुक्त के वाहन चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। चालक की शिकायत पर जोन अध्यक्ष और बीजेपी…
 31 July 2026
कोरबा, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले युवक का शव बीना रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच के टॉयलेट की खिड़की से फंदे पर लटका मिला। तलाशी के…
 31 July 2026
रायपुर, बिलासपुर के कथित तांत्रिक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले कृष्ण कुमार उर्फ केके श्रीवास्तव को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 15 करोड़ रुपए की कथित कमीशनखोरी…
 31 July 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में एनालॉग पनीर के कारोबार पर बैन लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। सरकार जल्द ही बिक्री…
 31 July 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। रायपुर, कबीरधाम, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई जिलों में उपभोक्ता बढ़े हुए बिजली बिल, ज्यादा रीडिंग और स्मार्ट…
 31 July 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए एक और महत्वपूर्ण सौगात दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के…
 31 July 2026
जशपुरनगर, छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 26वीं  राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के स्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में…
 31 July 2026
जशपुरनगर। जिले के ग्राम गिरालडीह निवासी राम साय के लिए पिछले पाँच-छह महीने काफी परेशानियों भरे रहे। तकनीकी कारणों से उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया था। आधार कार्ड बंद…
 31 July 2026
कोरिया। जिले के ग्राम पंचायत कदमनारा में सड़क निर्माण की सुस्त रफ्तार और अधूरे कार्य से नाराज ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कदमनारा से लवनापारा तक बन…
Advt.