मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री रामराजा सरकार के दर्शन और पूजन के साथ प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Updated on 23-01-2024 12:32 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज ओरछा में श्री रामराजा सरकार मंदिर में भगवान श्री राम की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्री रामलला की जन्मभूमि अयोध्या के भव्य, अलौकिक, दिव्य-नव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सजीव प्रसारण देखा। अयोध्या में श्री रामलला की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना के साथ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री रामराजा सरकार मंदिर, ओरछा में आचार्य पंडित श्री वीरेन्द्र बिदुआ और उनके सहयोगियों के श्लोक एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। डॉ. यादव ने आदित्यादि नवग्रह मंडलम पीठ, सर्वोत्तोभद्र मंडलम पीठ, श्री गणेश गौरी पीठ, श्री षोडष मातृका पीठ की विधि पूजन किया। भगवान श्री राम के चित्र पर पुष्प अर्पण करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ आरती भी की। पूजा संपन्न होने के बाद भजन गायिका सुश्री माधुरी मधुकर ने भगवान श्री राम पर आधारित भजन प्रस्तुत किये। पूजन संपन्न कराने वाले आचार्य श्री वीरेन्द्र बिदुआ ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का पुष्पहार से स्वागत किया।

श्री रामराजा मंदिर में दर्शन एवं पूजा

अयोध्या के लाईव प्रसारण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनप्रतिनिधियों के साथ मंदिर में श्री रामराजा सरकार के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री राम से मध्यप्रदेश की समृद्धि और प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिये प्रार्थना की। मंदिर परिसर में ही उन्होंने श्री रामराजा लोक के मॉडल का अवलोकन किया तथा उसकी प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

भण्डारे में भोजन प्रसादी परोसी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओरछा के श्री रामराजा सरकार के दरबार में आयोजित भंडारे में महिला श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी परोसी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के हाथों से प्रसाद पाकर राम भक्त महिला श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा उन्हें अपना आर्शीवाद दिया। मुख्यमंत्री के हाथों भोजन प्रसादी ग्रहण कर रहीं महिला श्रद्धालु श्रीमती सविता एवं सरोजनी ने कहा कि अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अपने मुख्यमंत्री के हाथों प्रसादी पाना वे अपना सौभाग्य मानती हैं।

भोजन प्रसादी ग्रहण की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनप्रतिनिधियों के साथ श्री रामराजा दरबार में चल रहे भंडारे में शामिल होकर भोजन प्रसादी ग्रहण की।  

श्री रामराजा मंदिर परिसर में बने पंडाल में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी, जिस पर श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण किया जा रहा था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, संस्कृति पर्यटन और धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, म.प्र.पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बरूआ, निवाड़ी विधायक श्री अनिल जैन, जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक, श्री अखिलेश अयाची, पूर्व विधायक पृथ्वीपुर डॉ. शिशुपाल सिंह यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.