लंदन में ‘फ्रेंड्स ऑफ मध्यप्रदेश’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, इन्वेस्टर्स को दिया न्योता

Updated on 26-11-2024 02:09 PM

लंदन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव अपनी यूके यात्रा के दौरान लंदन में एनआरआई समूह "फ्रेंड्स ऑफ मध्य प्रदेश" द्वारा आयोजित रात्रिभोज कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लंदन (यूके) में रॉयल नेशनल होटल में आयोजित प्रवासी समुदाय और "फ्रेंड्स ऑफ एमपी" के सदस्यों से संवाद कार्यक्रम में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान लंदन के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल समेत भारतीय प्रवासी शामिल रहे ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने "फ्रेंड्स ऑफ मध्य प्रदेश" के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत बदलते दौर का भारत है यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विजन उनका काम करने का तरीका अपने आप में अलग है।

उन्होंने कहा कि यह बात और भी गौरवान्वित करती है की जब अन्य देशों के द्वारा यह सुना जाए कि दुनिया में कोई नेता है तो नरेंद्र मोदी है यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। लोकतंत्र के इस पावन मंदिर में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है, उन्हीं के पद चिन्हों पर पूरा देश तेजी से प्रगति पथ पर अग्रसर है। इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया

डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। बदलते दौर में मध्य प्रदेश में सभी क्षेत्रों में कार्य हो रहे हैं। हमने अधोसंरचना का क्षेत्र हो या फिर अन्य मूलभूत सुविधाएं सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि हमने मध्यम श्रेणी से लेकर, इंडस्ट्री तक को डायरेक्ट सब्सिडी देना प्रारंभ किया है। प्रत्येक क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर पर कार्य किया है। सड़कें बनाईं, बिजली की पर्याप्त व्यवस्था की। औद्योगिक क्षेत्र में लैंड बैंक के मामले में मध्यप्रदेश बेहतर कार्य कर रहा है। पर्यटन, आईटी,हेल्थ, टूरिज्म, आईटी, शिक्षा, गारमेंट्स सहित हर क्षेत्र में मध्यप्रदेश सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के अंदर व्यापार की दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि हो रही है । गारमेंट्स की बात करें तो, प्रति लेबर 5 हजार रुपये महीना इंसेंटिव सरकार देगी। दस साल तक हम कमिटमेंट करके दे रहे हैं। सिर्फ गारमेंट्स ही नहीं आईटी के और दूसरे क्षेत्र में भी सभी सुविधाएं हम प्रदान कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश के विकास क्रम पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 2003 तक मध्य प्रदेश में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे,लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में कुल 30 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं, जिनमें 17 सरकारी हैं और 13 निजी क्षेत्र के हैं।

अगले वर्ष 12 मेडिकल कॉलेज और तैयार हो रहे हैं। सभी 55 जिलों में एक्सीलेंस कॉलेज संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि खनन, टूरिज्म के क्षेत्र में भी अनेक संभावनाएं हैं। निवेशकों को आमंत्रित करते हुए कहा कि फरवरी 2025 में भोपाल में पहली बार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हो रही है। आप सभी को निमंत्रण दे रहा हूं, आइये मध्यप्रदेश में निवेश कीजिए। विकास के मामले में मध्यप्रदेश ने विकास के सारे दरवाजे खोले हैं।

प्रवासी भारतीयों ने कहा- देश का दिल है मध्यप्रदेश

कार्यक्रम को लंदन के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत और मध्य प्रदेश का उदय होने से कोई नहीं रोक सकता। आज भारत लंदन में सबसे बड़ा निवेशक है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को शुभकामनाएं हैं कि उनकी यात्रा सफल हो, उनका उद्देश्य पूरा हो। कार्यक्रम में "फ्रेंड्स ऑफ एमपी" के संस्थापक सदस्य एवं एनआरआई मनीष तिवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में केवल वहीं के लोग नहीं बसते, बल्कि एमपी एक छोटा भारत है।

मध्यप्रदेश भारत का दिल है। यहां सभी जगह के लोग बसते हैं. मेरे दिल में एक कसक थी कि एमपी के लोगों का कोई संगठन लंदन में हो, इसलिए हमने फ्रेंडस ऑफ एमपी का गठन किया। उन्होंने कहा कि आप चाहे भोपाल जाएं, जबलपुर जाएं, कान्हा-किसली जाएं, उससे खूबसूरत कुछ और नहीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.