मुख्यमंत्री चौहान ने बाल आयोग पदाधिकारियों और समाजसेवियों के साथ किया पौध-रोपण

Updated on 05-10-2022 04:50 PM

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में आँवला, नीम और गुलमोहर के पौधे लगाए। बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों ने भी पौध-रोपण किया। यूथ फॉर यू फाउंडेशन, भोपाल के सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री चौहान के साथ पौधे लगाए।

पौध-रोपण में आयोग के अध्यक्ष दविंद्र मोरे के साथ सदस्य राजाराम शिवहरे, निशा सक्सेना, ओमकार सिंह, सुसोनम, डॉ. निवेदिता शर्मा, सुमेघा पंवार और अनुराग पाण्डे ने भी पौधे लगाए। सूरज घोंसले, सोनी घोंसले और राकेश मालवीय भी वृक्षारोपण के अवसर पर उपस्थित थे। अन्य सदस्यों में सर्वपुंजालाल, अनिल, रामकुंवर वर्मा, विष्णु वर्मा, धर्मेन्द्र जाट, लोकेश वर्मा, राहुल, मनोज, मिथलेश, विराट, प्रियांशु, मान सिंह, कांतिलाल, राजू, पिंटू मीणा, आकाश मीणा, विनोद पाटीदार, विनय जाट, राजेन्द्र पाटीदार, उज्जवल, लखन पटेल, सुपुष्पा वर्मा, सुज्योति, सुममता, एवं अन्य ने पौध-रोपण में भागीदारी की।

फाउंडेशन, के सदस्य सर्वउज्जवल शर्मा, प्रवीण धाकड़, केशव राणा और अथर्व भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

पौधों का महत्व

आज लगाए गए आँवला को आयुर्वेद में अमृतफल या धात्रीफल कहा गया है। इसका नियमित सेवन शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन, मिनरल और न्यूट्रिएन्ट्स होते हैं। गुलमोहर की पत्तियों के बीच बड़े-बड़े गुच्छों में खिले फूल इस वृक्ष को अलग ही आकर्षण देते हैं। यह वृक्ष औषधीय गुणों से भी समृद्ध है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.