भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में गुलमोहर, शहतूत
और पिथोरिया के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ स्वदेशी जागरण मंच की
महिला प्रकोष्ठ मध्य भारत प्रांत की सह प्रमुख श्रीमती सीमा भारद्वाज और
सीनियर एडवोकेट संजय गुप्ता ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। प्रमोद
भारद्वाज और अभिजात्य भारद्वाज भी शामिल हुए। लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ
टेक्नोलॉजी भोपाल के राष्ट्रीय कैडेट कोर के सर्वश्री आर्यमन सिंह,
अनिरूद्ध शर्मा, शिवांग गुप्ता, सुश्री श्रद्धा गौतम और सुश्री तरनजीत कौर
भी पौध-रोपण में शामिल हुईं। कैडेट्स समाज-सेवा के साथ पौध-रोपण में भी
निरंतर सक्रिय हैं।