मुख्यमंत्री चौहान ने नीम, केसिया और शहतूत के पौधे लगाए

Updated on 13-10-2022 04:04 PM

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में नीम, केसिया और शहतूत के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ शासकीय सरोजनी नायडू कन्या महाविद्यालय भोपाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राओं ने भी पौध-रोपण किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की सुश्री अक्षिता शर्मा, सुश्री आँचल शर्मा, सुश्री शीलम पाल, सुश्री ऋतु राजन और सुश्री तनीषा सिंह जाट पौध-रोपण में सम्मिलित हुईं।

मुख्यमंत्री चौहान ने छात्राओं से शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में सहभागिता की जानकारी भी प्राप्त की। छात्राओं ने बताया कि महाविद्यालय में संगीत के शिक्षण की भी व्यवस्था है। राष्ट्रीय सेवा योजना अन्तर्गत अनाथ आश्रम में भोजन और पानीपुरी वितरण के साथ ग्रीष्मकाल में पक्षियों के लिए पानी के कटोरे रखने का कार्य किया जाता है। छात्राएँ नागरिकों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराने के लिए जागरूकता अभियान भी संचालित कर चुकी हैं। वृक्षारोपण में समय-समय पर भागीदारी करती हैं।

पौधों का महत्व
आज लगाए गए केसिया के पौधे को भारत में जंगली दालचीनी भी कहा जाता है। केसिया जावानिका की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएँ बनाने में होता है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। शहतूत के पौधों पर रेशम के कीड़ों के पालने का कार्य भी किया जाता है। शहतूत के फल मीठे और स्वादिष्ट होते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के 33 जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान आंधी-बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट,…
 17 June 2026
भोपाल, एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह और सास सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले रिमांड पूरी…
 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) प्रस्ताव लाने की पूरी तैयारी में है। खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बात…
 17 June 2026
भोपाल, अपनी धीमी रफ्तार को लेकर सुर्खियों में आई भोपाल मेट्रो जल्द ही नए कलेवर में नजर आएगी। इसकी न सिर्फ स्पीड बढ़ेगी, बल्कि फेरे भी बढ़ जाएंगे। जुलाई में सिग्नलिंग…
 17 June 2026
भोपाल, भोपाल में रोहित हाउसिंग सोसायटी के करीब 300 सदस्य पिछले करीब 15 सालों से अपनी ही जमीन की रजिस्ट्री और प्लॉट आवंटन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे…
 17 June 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके करियर के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। वे पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी…
 17 June 2026
भोपाल। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना पर प्रख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। नवदुनिया से विशेष बातचीत में देवकीनंदन ठाकुर…
 17 June 2026
भोपाल। राजधानी में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी पार्सल डिलीवरी कॉल के जरिए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) नरेंद्र कुमार अहिरवार का मोबाइल हैक कर…
 17 June 2026
भोपाल। प्रदेश के पूर्व मंत्री और बागली व हाटपिपल्या से तीन बार विधायक रह चुके दीपक जोशी के नाम और छवि का दुरुपयोग किए जाने का मामला सामने आया है।…
Advt.