मुख्यमंत्री चौहान ने किया सुल्तानपुर में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पटवा की प्रतिमा का अनावरण

Updated on 12-11-2022 05:44 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पूरे प्रदेश में कहीं भी खाद की कमी नहीं है और खाद के नाम पर अराजकता फैलाने वाले लोगों को चाहे वे कोई भी हो बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार को रायसेन जिले के सुल्तानपुर में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा की जयंती कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. पटवा की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, औद्योगिक निवेश एवं प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, सांसद विष्णुदत्त शर्मा, रमाकांत भार्गव और सुधीर गुप्ता, उत्तर प्रदेश के उद्योग मंत्री सहित भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा और सिलवानी विधायक रामपाल सिंह भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. पटवा के व्यक्तित्व और कृतित्व को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य सरकार समाज के सबसे गरीब व्यक्तियों के कल्याण में लगी हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों को हर हितग्राही मूलक योजना का लाभ ढूंढ-ढूंढ कर सुनिश्चित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान की मंच पर ही समीक्षा करते हुए कलेक्टर को निर्देश दिए कि कोई भी गरीब बिना राशन के न रहे, सभी को उज्ज्वला योजना का लाभ मिले।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारी माताओं-बहनों को आत्म-निर्भर बनाने के लिए स्व-सहायता समूहों से जोड़ा जा रहा है। महिलाओं की आमदनी 10 हजार रूपये माह करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को पानी के लिए होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए जल जीवन मिशन से हर घर में नल से जल प्रदाय करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समूह पेयजल योजना के लिए परीक्षण कर घरों में आसपास से नल द्वारा जल पहुँचाने का काम किया जाए। किसानों की आमदनी में वृद्धि के लिए सिंचाई के रकबे में लगातार वृद्धि की जा रही है। नवीन जल संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। बारिश के पानी को संग्रहीत किया जा रहा है। समर्थन मूल्य पर गेहूँ, मूंग, धान सहित अन्य उपजों की खरीदी की जा रही है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बाड़ी, सुल्तानपुर, मण्डीदीप, औबेदुल्लागंज में विधायक सुरेन्द्र पटवा द्वारा अनेक विकास के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में उद्योगों का विकास करना है। जनता की बेहतर सेवा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में लोगों की समस्याओं का निराकरण कर हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राशन, उज्ज्वला रसोई गैस कनेक्शन, लाड़ली लक्ष्मी योजना, बेटियों की शिक्षा, कन्या विवाह योजना, सहित अनेक योजनाएँ चलाई जा रही हैं। दिव्यांगों को सरकार की योजनाओं का मिलेगा, कोई भी दिव्यांग बिना लाभ के नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भू-आवासीय अधिकार योजना से ग्रामीणों को आवासीय भूमि का अधिकार सौंपा जा रहा है। इसके अलावा मेधावी विद्यार्थी योजना के माध्यम से आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई हिन्दी में कराई जा रही है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी हिन्दी माध्यम से कराई जाएगी।

विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री चौहान ने भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में 7900 लाख रूपये की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं भूमि-पूजन किया1 उन्होंने 1500 लाख रूपये की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.