दुर्ग दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री:सीएम कुम्हारी युवक युवती परिचय सम्मेलन तो टीएस क्रिसमस रैली में होंगे शामिल

Updated on 05-12-2022 07:26 PM

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दोनों सोमवार 5 दिसंबर को दुर्ग जिले के प्रवास पर होंगे। दोनों अलग-अलग समय पर अलग-अलग कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सचिवालय (निवास) छत्तीसगढ़ शासन से ओएसडी मुख्यमंत्री चेतन बोरघरिया ने प्रोटोकाल जारी किया है। उनके मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार सुबह 10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर पहुंचेंगे। वहां से वो 10.20 बजे कुम्हारी मिनी स्टेडियम में उतरेंगे और सोनकर समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन में भाग लेंगे। लगभग एक घंटा रुकने के बाद यहां वो हेलीकॉप्टर के द्वारा गरियाबंद जिला के छुरा विकासखंड जाएंगे। यहां भेंट मुलाकात कार्यक्रम में अपने नेताओं और समर्थकों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकास खंड में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में दोपहर ढाई बाजे शामिल होंगे। इसके बाद यहां अलग-अलग कार्यक्रम में जाकर प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात कर चर्चा करेंगे। यहां से शाम 6 बजे राजिम पहुंचेंगे और वहां भी प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात करने के बाद रात वहीं विश्राम करेंगे।

क्रिसमस रैली में शामिल होंगे स्वास्थ्य मंत्री
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का कार्यक्रम भिलाई में है। वे दोपहर ढाई बजे सड़क मार्ग से दुर्ग के लिए निकलेंगे। दोपहर 3.30 बजे भिलाई में आयोजित क्रिसमस रैली में शामिल होंगे। इसके बाद शांतिनगर दशहरा मैदान पहुंचेंगे और एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से शाम को वे सड़क मार्ग से रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि अपने प्रवास के दौरान स्वास्थ्य मंत्री चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज भी जा सकते हैं। वहां प्रवेश और कॉलेज की व्यवस्थाओं का जायजा भी ले सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.