प्रमुख अभियंता जांचेंगे किसान को डिग्गी में डालने का मामला:15 दिन में देना होगा जबाव

Updated on 02-03-2025 02:18 PM

सिवनी में किसान को मारकर उसे कार की डिग्गी में ठूंसने वाले जल संसाधन विभाग के एसडीओ को कलेक्टर की जांच में दोषी पाया जाने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया। अब राज्य शासन ने उसके खिलाफ विभागीय जांच करने चार्जशीट जारी कर दी है।

प्रमुख अभियंता इस मामले में जांच करेंगे। आरोपी इंजीनियर को 15 दिन के अंदर जबाव देना होगा। समय पर जवाब नहीं मिलने पर प्रमुख अभियंता सीधे कार्रवाई का फैसला कर सकेंगे।

दरअसल किसान से अभद्रता करने के घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

सिवनी जिले के केवलारी क्षेत्र में 16 फरवरी, सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जो शनिवार 14 फरवरी का था। वीडियो में तिलवारा दाई तट नहर के एसडीओ श्रीराम बघेल नहर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जब स्थानीय किसानों ने उनके सामने सिंचाई की समस्या रखी, तो वे भड़क गए और मारपीट और गाली-गलौज करने लगे।

इस दौरान किसान उनके सामने हाथ जोड़ता रहा लेकिन एसडीओ ने उनकी एक नहीं सुनी।

इस मामले में उनके विरोध में केवलारी थाने में केस भी दर्ज किया गया और आरोपी को सस्पेंड भी कर दिया गया था। इसी दिन एक अन्य स्थान पर भी इंजीनियर का किसानों से विवाद हुआ था जिसकी रिपोर्ट कलेक्टर सिवनी ने राज्य सरकार को भेजी।

कलेक्टर से मांगी जांच रिपोर्ट में मिला दोषी इस मामले में सिवनी कलेक्टर से रिपोर्ट मांगी थी। आरोपी ने जिस ने किसान को जबरन कार की डिक्की में डाला उसी दिन 11.30 बजे केवलारी डिस्ट्रीब्यूटरी के चैन क्रमांक 255 की जांच करते समय भी एसडीओ बघेल ने किसानों से भी विवाद किया था। इसका भी वीडियो वायरल हुआ। इन दोनों ही मामलों को शासन ने सिविल सेवा आचरण नियमों के प्रतिकूल माना, इसलिए इनके विरुद्ध विभागीय जांच की जा रही है।

15 दिन में देना होगा जबाव प्रमुख अभियंता जल संसाधन विभाग विनोद देवड़ा ने जारी आदेश में कहा है कि एसडीओ श्रीराम बघेल 15 दिनों में लिखित जवाब देकर बताएं कि क्या वे इस मामले में मौखिक जांच या व्यक्तिगत सुनवाई चाहते हैं। विभाग ने तय किया है कि विभागीय जांच के लिए प्रमुख अभियंता ही अनुशासनिक अधिकारी होंगे। प्रमुख अभियंता को अधिकार होगा कि नियम 10 के अंतर्गत कोई भी दंड आदेश जारी कर सकेंगे। समय पर जवाब नहीं मिलने पर प्रमुख अभियंता सीधे कार्रवाई का फैसला कर सकेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.