मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Updated on 09-02-2024 12:00 PM

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने गुरुवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ निर्वाचन सदन भोपाल में बैठक की। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 अंतर्गत मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को जानकारी देकर फोटो निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन की सीडी उपलब्ध कराई गई।

श्री राजन ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 अंतर्गत प्रदेश के सभी 64 हजार 523 मतदान केंद्रों एवं 230 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। श्री राजन ने बताया कि अंतिम प्रकाशन सूची को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है।

प्रदेश में 5 करोड़ 64 लाख 15 हजार 310 है मतदाताओं की संख्या:

फोटो निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के दौरान प्रदेश में कुल सामान्य मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 63 लाख 40 हजार 064 है, जिसमें पुरुष मतदाता 2 करोड़ 89 लाख 51 हजार 705 है। महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 73 लाख 87 हजार 122 है, जबकि थर्ड जेंडर मतदाता 1237 है।

सेवा मतदाताओं की कुल संख्या 75 हजार 246 है, जिसमें 72 हजार 949 पुरुष एवं 2 हजार 297 महिला मतदाता है। इस प्रकार प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 64 लाख 15 हजार 310 है।

नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन-ऑफलाइन कर सकते हैं आवेदन

श्री राजन ने कहा कि ऐसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन की सुविधा प्रदान की गई है। इसके लिए नागरिक Voter Helpline App और voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन और ऑफलाइन के लिए बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही निर्वाचन संबंधी किसी भी जानकारी एवं सहायता के लिए मतदाता कार्यालयीन समय में टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.