मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने आरंग के मतदान केंद्र क्रमांक 177-कयाबांधा का किया निरीक्षण

Updated on 11-11-2022 05:24 PM

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 12 आरंग के मतदान केन्द्र क्रमांक 177 कयाबांधा का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां किए जा रहे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के संबंध में बूथ लेवल आफिसर एवं अविहित अधिकारी से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने इस मौके पर उपस्थित मतदाता रजिस्टीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्टीकरण अधिकारी, सुपरवाईजर को पूरे विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निदेर्शानुसार गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची में नाम जोडने एवं विलोपन तथा संशोधन हेतु प्राप्त आवेदनों का परीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्र पर वाचन किये गये मतदाता सूची का परीक्षण कर मृत तथा अन्यत्र स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपित किये जाने तथा विलोपन में सावधानी बरतने के निर्देश दिये। श्रीमती कंगाले ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रारूप-6, प्रारूप-6(ए) एवं प्रारूप-8 के नवीन संशोधनों के संबंध में बी.एल.ओ., अविहित अधिकारी एवं ग्राम वासियों से चर्चा की। उन्होंने वर्तमान में जिनकी उम्र-17 वर्ष है तथा आगामी वर्ष 2023 के 01 अक्टूबर को जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण होगी ऐसे नवीन मतदाताओं का नाम पात्रता अनुसार अधिक से अधिक संख्या में जोडने के निर्देश दिये।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने इस अवसर पर उपस्थित दिव्यांग मतदाता श्री नेमीचंद पटेल पिता श्री दुखु पटेल से चर्चा कर दिव्यांग मतदाताओं के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के नवीन निदेर्शों जैसे पोस्टल बैलेट, व्हील चेयर की उपलब्धता तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही उपस्थित बी.एल.ओ. एवं अविहित अधिकारी को प्रारूप-8 में दिव्यांगता दर्ज करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम में तृतीय लिंग के मतदाता होने की स्थिति में उनकी पहचान कर मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के निर्देश दिये। श्रीमती कंगाले ने मतदाता सूची के संबंध में लिंगानुपात एवं जनसंख्या-मतदाता के प्रतिशत एवं मतदाताओं की सहमति से उनके आधार नंबर दर्ज किये जाने की जानकारी ली तथा मतदान केंद्र पर किये जा रहे कार्य पर संतोष व्यक्त किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.